Skip to main content

मोहर्रम त्योहार को लेकर खण्डासा पुलिस ने थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को अमानीगंज, खण्डासा, सिडसिड, घटौली, सतनापुर,अमरगंज भीखी का पुरवा सहित क्षेत्र में पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

 मुहर्रम त्यौहार को लेकर खंडासा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च 

रिपोर्टर-: अखिलेश यादव


अमानीगंज अयोध्या।

==============

 मोहर्रम त्योहार को लेकर खण्डासा पुलिस ने थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को अमानीगंज, खण्डासा, सिडसिड, घटौली, सतनापुर,अमरगंज भीखी का पुरवा सहित क्षेत्र में पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।




फ्लैग मार्च उपनिरीक्षक रणजीत सिहं यादव, वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल मूलचंद यादव, नीलेश , विकास वीर सहित दर्जनों जवान शामिल हुए। थाना प्रभारी ने फ्लैग मार्च के बाबत कहा कि मुस्लिमों का त्यौहार मुहर्रम चल रहा है। ऐसे में विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने शरारती तत्वों का मनोबल कमजोर करने के साथ साथ आम जनता को सौहार्द्रपूर्ण माहौल उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार की पुलिसिया गतिविधि जरुरी होता है। सभी वैसे गांवों में जहां की मुहर्रम के अवसर पर जुलूस, अखाड़ा व ताजिया निकाला जाता है वहां के लिए विशेष दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए ग्रामीणों को अवगत कराया कि त्यौहार में किसी प्रकार की बाधा डालने पर शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।