Skip to main content

अयोध्या प्रतीकात्मक रूप मनाई जाएगी दुर्गा पूजा महोत्सव केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने पंडाल समितियों से की प्रतीकात्मक रूप से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाए जाने की अपील

 रिपोर्टर -:अखिलेश यादव तहसील संवाददाता

===========================================



अयोध्या  प्रतीकात्मक रूप मनाई जाएगी दुर्गा पूजा महोत्सव केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने पंडाल समितियों से की प्रतीकात्मक रूप से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाए जाने की अपील

===================================================

 राम नगरी अयोध्या में श्री कृष्ण जन्माष्टमी व गणेश पूजा के बाद दुर्गा पूजा महोत्सव पर भी कोरोना का साया दिखाई दे रहा है। इस बार अयोध्या में 17 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे दुर्गा पूजा पंडाल नहीं सजाया जा सकेगा। दुर्गा पूजा एवं राम लीला समन्यवय में समिति के द्वारा पंडाल समितियों से अपील किया कि इस बार दुर्गा पूजा लोग अपने घरों में यह मनाएं।

     केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति मंडल अयोध्या की बैठक तिवारी मंदिर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में प्रशासन के साथ हुई बैठक के दिशा निर्देशों के मुताबिक शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा को प्रतीकात्मक रूप से मनाने पर विचार हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे विश्व पर कोरोना महामारी का खतरा मंडरा रहा है और हमारे देश में अब यह रोग बहुत तेजी से फैल रहा है इसलिए हमें सबसे अधिक बचाव की आवश्यकता है। मानवता की रक्षा के लिए इस बार हमें प्रतीकात्मक रूप से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।

      समिति के अध्यक्ष रमापति पांडे ने बताया कि इस बार अयोध्या के सभी समितियों से निवेदन किया जाएगा कि मां दुर्गा के त्यौहार को प्रतीकात्मक रूप से मनाया जाए और लोग अपने घर पर रहकर के 9 दिन मां की पूजा करें।

मंडल के संयोजक महंत धनुषधारी शुक्ला ने बताया कि इस बार 17 अक्टूबर से नवरात्र प्रारंभ होगा और 26 अक्टूबर को विसर्जन एवं दशहरा पूजा का शास्त्रीय समय है। उन्होंने कहा सभी समितियों से निवेदन किया गया है कि वह अपने घर में कलश स्थापना करके कलश की पूजा करें और किसी की मां के प्रति अगाध आस्था है तो शासन व प्रशासन के निर्देशानुसार 1 फीट की प्रतिमा अपने घर में स्थापित करें और ठेले पर पांच लोग विसर्जन के लिए ले जाएं। शक्ति वाहिनी प्रमुख बिंदु सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर को मां छोटी देवकाली की कलश यात्रा प्रतीकात्मक रूप में होगी जिसमें बहने स्वयं मां सरयू से भर के स्थापित करेंगी कोई शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। बैठक का संचालन प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह ने किया इस दौरान अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।