Skip to main content

बिस्फी में सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने थामा ओवैसी का दामन!

 बिस्फी में सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने थामा ओवैसी का दामन!









मो सज्जाद बिहार ब्यूरो


 बिस्फी की जनता परिवर्तन चाहती हैं पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर बेरोजगार युवाओं से पुलिस करतीं हैं वसुली:-परवेज हसन दानिश


 बिस्फी विधानसभा अंतर्गत खैरी बाका गांव में एआईएमआईएम पार्टी का जनसंवाद एवं सदस्यता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय नेता माहताब आलम ने किया जिसमें राजद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर असद्दुदीन ओवैसी की नेतृत्व वाली  एआईएमआईएम पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया ।

गौरतलब है कि चालिस पंचायत वाला बिस्फी विधानसभा क्षेत्र कभी कांग्रेस पार्टी गढ़ रहा है उसके बाद वर्तमान में दस वर्षों से लालू यादव की नेतृत्व वाली पार्टी राजद से डाक्टर फैयाज अहमद हैं।

ऐसे में बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में एआईएमआईएम पार्टी की दस्तक से सेकुलर पार्टियों की बेचैनी बढ़ती जा रही हैं।

इस अवसर पर पार्टी के युवा नेता  परवेज हसन दानिश ने कहां कि बिस्फी की जनता मौजूदा विधायक से उब चुकी हैं , आजादी इतने दिनों बाद भी बिस्फी के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से महरूम रखा गया है चाहे, सड़क का मामला हों या स्वास्थ्य सुविधाओं की, शिक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ, चाहें पासपोर्ट के सत्यापन के नाम पर पुलिस द्वारा बेरोजगार मासूम नौजवानों से वसूली हों या सरकारी विभिन्न कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन बिस्फी के विधायक डॉ0 फैयाज अहमद इन सब मुद्दों से बेपरवाह होकर अपने व्यवसाय में लगे रहते हैं इसलिए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बिस्फी की जनता परिवर्तन चाहती हैं और एआईएमआईएम पार्टी एक मजबूत विकल्प हैं ।

पार्टी के जिला संयोजक वकार सिद्दीकी ने बताया की हमारी पार्टी आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि मिथिलांचल सहित पूरे बिहार में एआईएमआईएम किंग मेकर की भूमिका में रहेगी।

कार्यक्रम को पार्टी के जिला सोशल मीडिया प्रभारी वकार अहमद, मुन्ना बाबु, अमानुल्लाह, आकिब जावेद, इम्तियाज अहमद,शादाब आलम, मोहम्मद नौमान, मोहम्मद फिरोज आलम सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।