Skip to main content

धर्मेन्द्र सिंह अध्यक्ष व डॉ. अमित पाण्डेय पुनः बने उपजा के महामंत्री

 धर्मेन्द्र सिंह अध्यक्ष व डॉ. अमित पाण्डेय पुनः बने उपजा के महामंत्री


प्रतापगढ़ । यू. पी. जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) प्रतापगढ़ के संरक्षक मण्डल की एक आवश्यक बैठक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोकमित्र कार्यालय पर राम नेवाज पाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजा के प्रदेश संगठन मंत्री व जिला इकाई के संरक्षक संतोष भगवन ने कहा कि उपजा प्रतापगढ़ की मौजूदा कार्यकारिणी ने पूरी निष्ठा व सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है । अध्यक्ष, महामंत्री व कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के सहयोग से उपजा ने पिछले वर्ष पत्रकारिता से जुड़े कई कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया । जिसके लिए पूरी कार्यकारिणी बधाई की पात्र है । कोरोना के चलते नई कार्यकारिणी घोषित नहीं हो सकी । श्री भगवन ने मौजूदा कार्यकारिणी के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए, उसे वर्तमान सत्र के लिए अधिकृत किए जाने का प्रस्ताव रखा । इस प्रस्ताव का संरक्षक अखिल नारायण सिंह व उपस्थित अन्य सदस्यों ने स्वागत किया । जिस पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे राम नेवाज पाल ने मौजूदा कार्यकारिणी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व महामंत्री डॉ. अमित पाण्डेय को वर्तमान सत्र के लिए अधिकृत करने की घोषणा की । उन्होंने अध्यक्ष औऱ महामंत्री को जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर, अनुमोदन कराने का निर्देश दिया । बैठक में उपजा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री डॉ. अमित पाण्डेय, कोषाध्यक्ष हरि नाथ मिश्रा व संगठन मंत्री बृजेन्द्र सिंह बबलू भी मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...