Skip to main content

डीएसओ व पूर्ति निरीक्षकों के भृस्टाचार के खिलाफ भाजपा सांसद अरुण सागर की शिकायत पर शासन ने लिया संज्ञान

 डीएसओ व पूर्ति निरीक्षकों के भृस्टाचार के खिलाफ भाजपा सांसद अरुण सागर की शिकायत पर शासन ने लिया संज्ञान

शासन से जांच के लिए गठित की गई टीम




शाहजहाँपुर।पूर्ति कार्यालय में फैले भृस्टाचार के खिलाफ भाजपा सांसद ने शासन को शिकायत भेजी थी।शासन ने सत्ता के सांसद की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए टीम के द्वारा डीएसओ समेत सभी पूर्ति निरीक्षकों की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

यहां पर बता दें कि पूर्ति विभाग में डीएसओ पूरन सिंह चौहान के द्वारा योजनाबद्ध तरीक़े से जनपद में तैनात पूर्ति निरीक्षकों के साथ सांठ गांठ कर भृस्टाचार को बढ़ावा देते हुए उचित दर विक्रेताओं से प्रति माह प्रति विक्रेता दो हजार रुपया (वितरण प्रमाण पत्र एवं बिक्री रजिस्टर सत्यापन के नाम पर) अवैध धन उगाही का खेल जोरों पर लॉक डाउन से चलाया जा रहा है।और बाद में भ्रष्टाचार से कमाई गई इस मोटी रकम का बंदरबांट प्रति माह आपस मे कर लिया जाता है।जिसके दुष्परिणाम स्वरूप आम जनता के बीच भारत सरकार एवम उत्तर प्रदेश सरकार की छवि धूमिल की जा रही है।जिसके कारण कोटेदार राशन कार्ड धारकों के साथ  घटतौली करने के लिए बाध्य होते है।

इसकी शिकायत भाजपा सांसद अरुण सागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी।भाजपा सांसद की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संयुक्त आयुक्त खाद्य लखनऊ मंडल एवम उपायुक्त खाद्य अलीगढ़ मंडल सहित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हरदोई ओपी राणा तथा दो पूर्ति निरीक्षक हरदोई की संयुक्त टीम का गठन करते हुए

दिनांक 27 व 28 अगस्त 2020 निर्धारित की गई है।जिससे कि टीम जनपद शाहजहाँपुर में आकर नगर एवम ग्रामीण क्षेत्र के कोटेदारों से उक्त धनउगाही के संबंध में बयान दर्ज करेगी।

सूत्रों के अनुसार भाजपा सांसद के पास डीएसओ सहित उपरोक्त प्रकार से की जा रही धन उगाही का पर्याप्त ठोस साक्ष्य  मौजूद है।और नगर एवम ग्रामीण क्षेत्र के कोटेदारों से अपेक्षा की जाती है कि भृस्टाचार के भंडाफोड़ में दिनांक 27 व 28 अगस्त 2020 को प्रातः 11 वजे माननीय सांसद अरुण सागर के आवास साउथ सिटी पर बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित हो।जिससे उन पर हो रहे अत्याचार का अंत हो सके।

जांच टीम गठन की सूचना  के बाद सभी पूर्ति निरीक्षक व डीएसओ भाजपा सांसद के आवास पर आज सुबह से ही डेरा डाले क्षमा याचना व चरण वंदना में लगें हुए है।

भाजपा सांसद अरुण सागर मीडिया के समक्ष समस्त साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे जिससे दोषियों व भ्रस्ट अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक विभागीय कार्यवाही के साथ साथ संबधित थानों पर इस प्रकरण की एफएआआर दर्ज हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...