Skip to main content

प्रतापगढ़,

 प्रतापगढ़, संगम यूथ फाउण्डेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं समाज मे वनों की महत्ता को 21वीं सदी के नौनिहालों में संचारित करने के उद्देश्य से प्रकृति वन्दन महाकुम्भ का आज शुभारम्भ किया गया। एक वर्षीय इस अभियान में संगम यूथ फाउण्डेशन द्वारा जनपद के गांव गांव में वृक्षारोपण किया जाएगा और इस अभियान का श्री गणेश फाउण्डेशन के संरक्षक प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता ने अपने निज निवास पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विश्वनाथगंज विधानसभा प्रतिनिधि लोकेश गुप्ता को संगम यूथ फाउण्डेशन युवा एवं व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वृक्ष भेंट कर किया। इस अवसर पर सांसद संगम लाल गुप्ता ने



फाउण्डेशन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं को सन्देश देते हुए कहा कि समाज मे जीवनयापन के लिए प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना बहुत आवश्यक है और यदि प्रकृति की कृपा रहेगी तो समाज के हर क्षेत्र में विकास में सुगमता सुनिश्चित है। भौतिकवादी युग मे यदि हम अपनी प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते है तो हमारा देश निश्चित रूप से सर्वांगीण विकास करेगा। सांसद संगम लाल गुप्ता ने फाउण्डेशन के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रतापगढ़ के  सम्मानित जनमानस से इस वार्षिक प्रकृति वन्दन महाकुम्भ में कम से कम 1 वृक्ष लगाकर उसके संरक्षण के संकल्प के साथ सहभागिता हेतु अपील किया।  प्रकृति वन्दन महाकुम्भ कार्यक्रम के विषय मे जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि व फाउण्डेशन उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता जी की अध्यक्षता में विगत 28 अगस्त को संगम यूथ फाउण्डेशन की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसमें फाउण्डेशन के आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई और पूर्व निर्धारित वृक्षारोपण महाकुम्भ की रूपरेखा सुनिश्चित की गई। फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनन्द सिंह शिल्पी ने अध्यक्ष के निर्देश पर बैठक के दौरान वर्ष भर आयोजित होने वाले इस वृक्षारोपण महाकुम्भ की निर्धारित रूपरेखा की समीक्षा की जिसके अनुसार वर्ष भर जनपद में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रत्येक रविवार को पूर्व निर्धारित ग्रामसभा में आयोजित किया जाएगा फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थानीय जनमानस की सहभागिता इस कार्य मे सुनिश्चित करना संगठन का मुख्य लक्ष्य होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की सहमति से इस अभियान को प्रकृति वन्दन महाकुम्भ 2020-2021 के रूप में नामकरण किया गया और निर्धारित योजनानुसार वृक्षारोपण महाकुम्भ का शुभारम्भ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामसभा लोकापुर के प्राचीन देवस्थान खुईलन देवी मन्दिर से अध्यक्ष भोलेनाथ सोनी  की अध्यक्षता में हुआ। खुईलन देवी मन्दिर परिसर में वृक्षारोपण के पश्चात उपस्थित संगठन कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों व युवा साथियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता के साथ सामुहिक रूप से पर्यावरण संतुलन व संरक्षण के लिए लगाए गए वृक्षों की सुरक्षा के लिए संकल्प लिया।

 बैठक में फाउण्डेशन के व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोकापुर भोलानाथ सोनी, जेठवारा अध्यक्ष उमेश मोदनवाल, अध्यक्ष पुरेबसावन अंशू पाण्डेय, महामंत्री ज्ञान प्रकाश मौर्य, उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल सहित अन्य फाउण्डेशन सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...