Skip to main content

जिलाधिकारी ने किया साधन सहकारी समिति औरास का औचक निरीक्षण:

 जिलाधिकारी ने किया साधन सहकारी समिति औरास का औचक निरीक्षण:


संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश:


जिलाधिकारी ने दिए मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश


जिलाधिकारी ने दिए गोला बना कर सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश:



उन्नाव 22 अगस्त 2020 (सूचना विभाग)


जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने विकासखंड औरास की साधन सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां किसान काफी मात्रा में उपस्थित पाए गए। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को सामाजिक दूरी का पालन करवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि काफी संख्या में लोग एक जगह इकट्ठा न हों। गोला बनाकर गोले में ही खड़े रहें तथा मास्क अवश्य लगाएं एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।


उन्होंने संबंधित को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि साप्ताहिक बंदी की अवधि शनिवार व रविवार को भी किसानों को यूरिया निर्धारित मूल्य पर उर्वरक बिक्री केंद्र खोलकर वितरित की जानी चाहिए। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने एवं मास्क लगाने व टॉवल, गमछा, रुमाल आदि लपेटकर कार्य करने की सलाह सभी कर्मचारी एवं किसानों को दी। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्रों में सतत भ्रमण करते रहें जिससे कि सभी किसानों को उर्वरक यूरिया खरीदने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए इस बात को सुनिश्चित करें।


जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति द्वारा सहकारी समिति बांगरमऊ का औचक निरीक्षण किया गया। जिस पर केंद्र पर 500 बोरी यूरिया उपलब्ध थी जो किसानों को वितरित की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरक के प्रयोग करने की सलाह दी।  उप कृषि निदेशक डॉ नंदकिशोर ने बताया कि जनपद में 21 अगस्त 2020 तक कुल 13818 एम०टी० यूरिया का वितरण किया जा चुका है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 800 एम०टी० अधिक है। इस वर्ष वर्षा अच्छी होने एवं फसल आच्छादन अधिक होने के कारण भी उर्वरक की मांग अधिक है। यूरिया की पर्याप्त मात्रा जनपद में उपलब्ध है। संयुक्त कृषि निदेशक लखनऊ मंडल वी०के० सिसोदिया ने भी उर्वरक के बफर केंद्र दही चौकी मंगरवारा का निरीक्षण कर एवं गदनखेड़ा  नवाबगंज के उर्वरक बिक्री केंद्र का निरीक्षण कर विक्रेताओं को 266.50 प्रति बोरी यूरिया खाद किसानों के पी०ओ०एस० मशीन में दर्ज कर वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान अपना आधार कार्ड ले जाकर अपनी भूमि जोत के अनुसार उर्वरक प्राप्त करें।



जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।