Skip to main content

सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चन्द्र ने सड़क पर अचेतावस्था में घायल पड़े युवक को अपनी गाड़ी से भेजवाया सी एच सी *

 सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चन्द्र ने सड़क पर अचेतावस्था में घायल पड़े युवक को अपनी गाड़ी से भेजवाया सी एच सी *



आजाद नगर,रुदौली। रुदौली विधायक के पुत्र सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चन्द्र यादव ने बिगिनिया नहर पुल से पकड़िया गांव पुल की ओर बढ़ने पर नहर पक्की पटरी एक युवक अचेतावस्था में घायल पड़ा था। जिसके करीब पहुंचने पर उन्होंने अपनी स्कार्पियो गाड़ी रोक नीचे उतर कर उसे जाकर देखा तो उसके सिर से खून बह रहा था  ।  112 व 108 डायल किया गया परन्तु सम्पर्क स्थापित नही हो सका । आलोक चन्द्र की सुरक्षा में तैनात अभिषेक यादव ने युवक के गमछे से उसके सिर पर बांधा। आलोक चन्द्र ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बिना देर किए तुरंत ही अपनी गाड़ी से सी एच सी रुदौली भेजवाया। सी एच सी में पहुंचते ही चिकित्सकों ने तुरन्त ही उपचार शुरू किया और थोड़ी देर बाद उसे होश आयी ।तब उसने अपना नाम बनवारी लाल रावत और दुल्ला पुर गांव का निवासी बताया।जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने मवई  चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले गए।

  युवक बनवारी लाल रावत अपनी ससुराल  बकौली गया था। जिसकी जानकारी उसके साले रंगी लाल ने दी।वह ससुराल से अपने गांव दुल्लापुर लौटकर आ रहा था कि ससुराल में मिले चावल की बोरी अपनी बाइक पर बांध रखी थी।नहर पटरी के किनारे खेत में काम कर रही प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं के अनुसार घटना स्थल के पास वह रुकने का प्रयास किया था परन्तु बोरी अचानक एक तरफ़ को लटक गई जिससे वह अनियंत्रित होकर बाइक समेत नीचे गिर गया था ।पक्की सड़क के किनारे गिरने से उसके सिर में गम्भीर चोट लगने से काफी मात्रा में खून बह गया था और ख़ून का बहना जारी रहा । उसकी गम्भीर स्थित को देखते हुए तुरंत ही बिना देर किए सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चन्द्र यादव ने अपनी गाड़ी से उसे सी एच सी रुदौली भेजवाया। सी एच सी रुदौली में प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने मवई चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।