Skip to main content

डिफाल्टर होने वाली शिकायतों का किया जाए जल्द निस्तारण - एडीएम

 अवधेश कुमार सिंह ब्यूरो चीफ कानपुर मंडल की औरैया से रिपोर्ट


डिफाल्टर होने वाली शिकायतों का किया जाए जल्द निस्तारण - एडीएम

पोर्टल पर लंबित शिकायतें ना होने पाए डिफाल्टर - एडीएम

अधिकारी ऑनलाइन शिकायतों को गंभीरता से निस्तारित करें - एडीएम

औरैया 21 अगस्त 2020   -  कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर उसके तत्काल निराकरण का निर्देश दिया। इसके साथ ही फरियादियों की शिकायतों का निपटारा गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।



बैठक में अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ( ADM Rekha S Chauhan ) ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में एक है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए। जिलास्तरीय अधिकारी शिकायती पोर्टल आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन प्राप्त संदर्भ का निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। जिससे शिकायतकर्ता को चक्कर न लगाना पड़े। जनशिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही की निर्धारित तिथि तक आख्या अपलोड करें। समीक्षा में पता चला कि तहसीलदार अजीतमल और अधिशासी अधिकारी बिधूना के पास नौ-नौ,  , जिला कृषि अधिकारी के पास आठ , एसडीएम अजीतमल और पूर्ति निरीक्षक अजीतमल के पास सात- सात, अधिशासी अभियंता सिंचाई के पास पांच, तहसीलदार औरैया के पास चार शिकायतें समय अवधि के उपरांत निपटारे के लिए लंबित पड़ी है।




जबकि तहसीलदार बिधूना के पास 144, जिला पंचायत राज अधिकारी के पास 130, पूर्ति निरीक्षक बिधूना के पास 130, पूर्ति निरीक्षक अजीतमल के पास 61, तहसीलदार औरैया के पास 61, तहसीलदार अजीतमल के पास 51, खंड विकास अधिकारी एरवा कटरा के पास 32, जिला कृषि अधिकारी के पास 13, अधिशासी अभियंता सिंचाई व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के पास दस दस, खंड विकास अधिकारी औरैया के पास 70, खंड विकास अधिकारी बिधूना के पास 37, पूर्ति निरीक्षक औरैया के पास 27, परियोजना निदेशक डीआरडीए के पास 21 शिकायत निस्तारण हेतु लंबित पाई गई। 




अपर जिला अधिकारी रेखा चौहान ने कहा कि सभी अधिकारी माह के अंत तक सभी डिफाल्टर हो चुकी और होने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कुछ अधिकारियों की लापरवाही से जिले की रैंकिंग खराब हो सकती है अतः कोई भी अधिकारी बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। जो शिकायतें माह के अंत तक डिफाल्टर होने की श्रेणी में हों उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए जिससे कि जिले के रंग कि पूरे प्रदेश पूरे प्रदेश कि पूरे प्रदेश पूरे प्रदेश में बेहतर हो सके। शिकायतों का निस्तारण पूरी गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाए ऐसा ना हो कि शिकायतकर्ता को बार-बार शिकायत करनी पड़े यदि जरूरत पड़े तो शिकायतकर्ता से बात भी की जाए। भूमि संबंधी शिकायतों को मौके पर जाकर निस्तारित किया जाए।



बैठक में सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।