Skip to main content

स्नातक की शिक्षा का खोला रास्ता,बी.ए.,बी.एससी.में निःशुल्क शिक्षा हेतु एडमिशन शुरु

 रिपोर्टर अखिलेश यादव तहसील संवाददाता



स्नातक की शिक्षा का खोला रास्ता,बी.ए.,बी.एससी.में निःशुल्क शिक्षा हेतु एडमिशन शुरु

==============≠===≠===≠===≠====≠==


 रुदौली विधायक राम चन्द्र यादवकी मंशा के अनुरूप श्री कृष्णा आरटीएस यादव महाविद्यालय नंरौली व श्री कृष्णा आरटीएस कालेज ऑफ फार्मेसी नरौली रुदौली अयोध्या के सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चन्द्र यादवने कोरोना महामारी  के समय में निर्बलो की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके बच्चों की इण्टर मीडिएट के पश्चात उनकी स्नातक की शिक्षा बाधित न हो इस पर  विचार कर उन्होंने नि: शुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतु एडमिशन करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से निर्बलों के लिए स्नातक की शिक्षा का रास्ता खोला। उनके इस निर्णय के तहत श्री कृष्णा आरटीएस यादव महाविद्यालय नरौली रुदौली में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा आर्थिक रूप से निर्बल परिवार(किसी भी वर्ग) के अनाथ बच्चों को बी.ए.,बी. एससी. में नि: शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। तथा अन्य सभी जाति /वर्ग के बच्चों से सरकार द्वारा निर्धारित अनुमन्य शुल्क के लेकर शिक्षा प्रदान की जाएगी। इण्टर मीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के लिए बी. ए. , बी. एससी. की पढ़ाई करने के इच्छुक बच्चे सोमवार 24अगस्त 2020 से कालेज आकर अपना एडमिशन करा सकते हैं।

       श्रीकृष्णा आर टी एस कालेज ऑफ फार्मेसी नरौली रुदौली , अयोध्या में डी फार्मा (एलोपैथ) में समुचित शुल्क के साथ एडमिशन प्रारम्भ हो गया है। शुल्क को आसान किस्तों में जमा करने की ब्यवस्था दी गई है।

     आलोक चन्द्र यादव ने अपने निर्णय से श्री कृष्णा आरटीएस महाविद्यालय व श्री कृष्णा आर टी एस कालेज ऑफ फार्मेसी के स्टाफ के सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा स्थानीय व क्षेत्रीय   स्तर पर अभियान चलाकर डी फार्मा की शिक्षा के लिए प्रेरित करें जिससे कि स्थनीय व क्षेत्रीय बच्चे डी फार्मा की डिग्री ले कर सरकारी व गैर सरकारी हास्पीटल में कार्य करने के योग्य बनकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। स्वयं मेडिकल स्टोर खोल कर स्वरोजगार  कर सकते हैं । प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर भी रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।  

उन्होंने कि हमने जो निर्णय लिया है वह *संस्था के संस्थापक रुदौली विधायक श्री राम चन्द्र यादव जी की मंशा के अनुरूप है ।तथा निर्णय में उनकी साकारात्मक सामाजिक सेवा भावना समाहित है। उनकी साकारात्मक सामाजिक सामाजिक सेवा भावना की सोच को सार्थक बनाने व उनके सपनों की बुनियाद को मजबूती प्रदान करने की हम सब की सामूहिक कोशिश होनी चाहिए। 

स्टाफ के सदस्यों ने एक स्वर से निर्णय को सराहानीय व उचित बताया तथा कहा कि समय के अनुसार बहुत जरूरी है।

स्टाफ के सदस्य राजेश कुमार रावतने कहा कि माऩनीय विधायक जी तो राजनीतिक कार्य क्षेत्र में भी निर्बलों का हमेशा ख्याल रखा है। और उनकी बुनियादी सोच में निर्बलों का सहयोग करना प्राथमिकता में शामिल रहा है और आज भी है। संस्था के सचिव आलोक चन्द्र यादव ने जो निर्णय लिया बेशक विधायक जी की मंशा के अनुरूप है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बच्चों के साथ  साथ आर्थिक रूप से निर्बल अनाथ बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी । यह अति सराहनीय व सर्वाधिक महत्वपूर्ण निर्णय है।हम इस निर्णय का हृदय की गहराई से स्वागत करते हैं और संस्था के सचिव आलोक चन्द्रजी को धन्यवाद देते हैं। माननीय विधायक रुदौली परम् आदरणीय श्री राम चन्द्र यादव जी*का आभार व्यक्त करता हूं कि रुदौली विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने ऐसी शिक्षण संस्था की संस्थापना की  जिससे कोरोना महामारी के समय में अनुसूचित जाति। अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा अन्य आर्थिक रूप से निर्बल परिवार के अनाथ बच्चों को स्नातक की निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होने जा रहा है ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...