पनकी थाना अध्यक्ष पत्रकार से अभद्रता करने के मामले में हुए लाइन हाजिर अतुल कुमार सिंह बने नये पनकी थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ब्यूरो चीफ कानपुर से रिपोर्ट कानपुर 30 अगस्त जनपद के थाना पनकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह पर पिछले दिनों पत्रकार के साथ अभद्रता करने तथा पत्रकारों को थाने के अंदर प्रवेश करने पर रोकने पर पत्रकारों द्वारा यहां पर काफी रोष था और पत्रकारों द्वारा पनकी थाना अध्यक्ष को हटाए जाने की मांग बराबर की जा रही थी सारी घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने आज तत्काल प्रभाव से पनकी थाना अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया सचेंडी थाना अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह को थानाध्यक्ष पनकी अजय प्रताप सिंह को थाना अध्यक्ष सचेंडी नियुक्त किया गया है सभी को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने का आदेश भी जारी किया गया है
DlightNews

Comments
Post a Comment