Skip to main content

दिनांक- 27.08.2020

 -🇮🇳प्रेस नोट🇮🇳-----

दिनांक- 27.08.2020 


        पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात द्वारा जनपद में प्रत्येक बृहस्पतिवार को आयोजित किये जाने वाले सच का सामना में कुल 06 प्रकरण थे, (1) थाना मंगलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 429/20 धारा 452/323/ 506/427/188/269/271 भा0द0वि0 व 3 महामारी अधि0 व 51 आपदा प्रबंधन अधि0 व मु0अ0सं0 490/20 धारा 307/452/323/504/506 भा0द0वि0 के वादी/प्रतिवादी द्वारा एक दूसरे के विरू़द्ध क्रास केश पंजीकृत कराया था के सम्बंध में एक दूसरे के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मुझे झूठे मुकदमें में फंसा दिया गया है पुलिस/विवेचक निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रहे है। इस सम्बन्ध में आज पुलिस कार्यालय में वादी/प्रतिवादी/ विवेचक उपस्थित हुये से अलग-2 वार्ता की गयी विवेचक द्वारा विवेचना में मेडिकल के आधार पर सही धाराओं की बढ़ोत्तरी न करके गलत तरीके से अभियोग में आरोप पत्र प्रेषित कर दिया। अभियोग में पुनः विवेचना के निर्देश दिये गये तथा अभियोग की गलत ढ़ग से विवेचना करने के सम्बन्ध में जॉच के आदेश दिये गये। (2) आवेदिका श्रीमती विमला देवी पत्नी वीरेन्द्र निवासी जुरिया थाना मंगलपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 11.07.2020 को गांव के लोगों द्वारा मारापीट की थी प्रार्थिनी डर के कारण थाने रिर्पोट लिखाने नही जा सकी थी के सम्बन्ध आज वादी/प्रतिवादी/विवेचक को बुलाया गया था वादी/प्रतिवादी नही आये विवेचक उपस्थित हुए जिन्होने बताया कि दोनो पक्ष आपस में समझौता कर लिये है। वादी/प्रतिवादी के न आने व समझौता के सम्बन्ध में जॉच के आदेश दिये गये। (3) थाना रसूलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 486/20 धारा 452/323/504/188/269 भा0द0वि0 व 3 महामारी अधि0 व 51 आपदा प्रबंधन अधि0 के सम्बंध में वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे द्वारा लिखाये गये मुकदमें में पुलिस/विवेचक निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रहे है। इस सम्बन्ध में आज पुलिस कार्यालय में वादी/प्रतिवादी/विवेचक उपस्थित हुये से अलग-2 वार्ता की गयी विवेचक को विवेचना में निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए विवेचना का गुण/दोष के आधार पर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। (4) थाना गजनेर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 327/20 धारा 307/394/452/323/504/506 भा0द0वि0 के सम्बंध में वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे द्वारा लिखाये गये मुकदमें में पुलिस/विवेचक निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रहे है। इस सम्बन्ध में आज पुलिस कार्यालय में वादी/प्रतिवादी/विवेचक उपस्थित हुये से अलग-2 वार्ता की गयी विवेचक को विवेचना में निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए विवेचना का गुण/दोष के आधार पर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। (5) थाना डेरापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 187/20 धारा 323/452 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 187/20 धारा 323/452 भा0द0वि0 के वादी/प्रतिवादी द्वारा एक दूसरे के विरू़द्ध क्रास केश पंजीकृत कराया था के सम्बंध में एक दूसरे के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मुझे झूठे मुकदमें में फंसा दिया गया है पुलिस/विवेचक निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रहे है। इस सम्बन्ध में आज पुलिस कार्यालय में वादी/प्रतिवादी/विवेचक उपस्थित हुये से अलग-2 वार्ता की गयी विवेचक को विवेचना में निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए विवेचना का गुण/दोष के आधार पर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। (6) थाना भोगनीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 119/20 धारा 308/324/504/506 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 187/20 धारा 323/452 भा0द0वि0 के सम्बन्ध में प्रतिवादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे लड़के को वादी द्वारा लिखाये गये मुकदमें में गलत फंसाया जा रहा है। पुलिस/विवेचक निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रहे है। इस सम्बन्ध में आज पुलिस कार्यालय में वादी/प्रतिवादी/विवेचक उपस्थित हुये से अलग-2 वार्ता की गयी विवेचक को विवेचना में निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए विवेचना का गुण/दोष के आधार पर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।