Skip to main content

अवैध शराब की बिक्री, जुआ मिलने पर निलंबित होंगे पुलिसकर्मी

 अवैध शराब की बिक्री, जुआ मिलने पर निलंबित होंगे पुलिसकर्मी


किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, जुआ, सट्टा और गांजे का कारोबार होने की शिकायत सही मिलने पर तत्काल पुलिसकर्मी निलंबित होंगे।


पीड़ितों की हर हाल में मदद होनी चाहिए। किसी के दबाव में आकर गलत कार्य करने की जरूरत नहीं है। अपने विवेक से काम करना होगा।


"प्रतापगढ़।।नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शनिवार को पुलिस लाइन में मातहतों के साथ रूबरू हुए। सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी व थानेदारों को अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। अपराध के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि अपने-अपने इलाके में तय कर लें कि कोई भी गलत काम न हो। अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। जिस थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा होता मिला तो खैर नहीं। दोषी पुलिसकर्मी तुरंत दंडित होंगे। किसी के दबाव में आकर काम करने की जरूरत नहीं है। अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। टापटेन नए सिरे से चिन्हित करें। शातिर बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हो। फरियादियों के साथ नरमी से पेश आएं और उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद व एएसपी पश्चिमी दिनेश चंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।