Skip to main content

दिन दहाड़े चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

 दिन दहाड़े चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

😢😢😢😢😢😢😢😢😢

नाश्ता के रुपए मांगने पर आरोपियों से हुआ था झगड़ा

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र के मोहल्ला तपा की नगरिया में नाश्ते के रुपये मांगने को लेकर हुए झगड़े के बाद युवक पर दो लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर छोटे भाई को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 


👉करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला तपा की नगरिया निवासी 20 वर्षीय देवेंद्र कुमार शाक्य घर के पास ही छोले भठूरे की ठेल लगाता था। मंगलवार को लगभग 11ः30 पर वह लंच पैकेट देने के लिए गांव गढि़या जा रहा था। उसके साथ छोटा भाई दीपांशु भी था। मृतक के पिता के अनुसार देवेंद्र जब गढि़या चौराहा के पास पहुंचा तभी उसे तपा की नगरिया निवासी सनी यादव पुत्र दुर्बेश यादव और मोहित पुत्र नंद किशोर शाक्य ने उसे रोक लिया। और कहा कि बहुत दादागरी करता है। इतना कीत्रहने के बाद उक्त लोगो ने चाकू से हमला कर दिया। भाई पर हमला होता देख जब दीपांशु ने बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों व थाना पुलिस घायल को सीएचसी ले गए जहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रैफर कर दिया। परिजन और पुलिस उसे सैफई मेडीकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता अमर सिंह पुत्र रामशंकर ने सनी व मोहित के विरुद्ध पुत्र की हत्या की धाराओ में दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने सप्ताह भर पहले देवेंद्र के ठेल पर छोले भठूरे खाए थे। रुपये मांगने पर झगड़ा हो गया था। आरोपियों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया था।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

फोटो परिचय- मौके पर मौजूद पुलिस व इंसेट में मृतक देवेन्द्र की फाइल फोटो

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।