औरैया।31 अगस्त जनपद के जिलाधिकारी औरैया श्री अभिषेक मीणा औरैया पुलिस अधीक्षक सुनीति द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के द्रष्टिगत जनपद में स्थापित कोरोना कन्ट्रोल रुम औरैया का निरीक्षण किया जिसमें CMO श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव व ADM न्यायिक औरैया के उपस्थित में कोविड ट्रीटमेन्ट रिपोर्ट, सैम्पल रिपोर्ट व अन्य के संबन्ध में जानकारी की गयी तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। संक्रमण से बचाव तथा शासन द्वारा निर्गत निर्देशों का पालन कराने हेतु ड्यूटी पर लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।अबधेश कुमार सिंह रिपोर्टर कानपुर मण्डल की औरैया से रिपोर्ट
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

Comments
Post a Comment