Skip to main content

सेनेटाइजर,मास्क वितरित कर दिलाई सदस्यता

 सेनेटाइजर,मास्क वितरित कर दिलाई सदस्यता



प्रतापगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा सोमवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। महासभा की नीतियों और विचारों के बारे कायस्थों से चर्चा की गई।

युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष खरे के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोगो से मुलाकात की। इस दौरान कायस्थ समाज के लोगो ने आशुतोष खरे का स्वागत किया और उनके द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की प्रशंसा की। कार्यकर्ताओं की टीम पहले पट्टी क्षेत्र में कायस्थों से मुलाकात किया। जहाँ पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष का लोगो ने गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान कायस्थ एकता ज़िंदाबाद, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ज़िंदाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र जी ज़िंदाबाद के साथ महासचिव राजीव जी जिंदाबाद का नारा लगाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि समाज के लोगो को अब एकजुट होने की जरूरत है। बिना एकता के कोई भी संघर्ष नही जीता जा सकता। अब समय आ गया है कि हम सब अपनी एकता का परिचय दे। इस दौरान सदस्यता लेने वाले लोगो को मास्क और सेनेटाइजर वितरित किया गया। उसके बाद रानीगंज के कुछ क्षेत्रों में लोगो सदस्यता दिलाई गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वो टीम बनाकर क्षेत्रों में जाकर समाज के लोगो से मुलाकात कर उन्हें सदस्यता दिलाये।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...