Skip to main content

बीपीमिश्र गोरखपुर

 प्रेस विज्ञप्ति/ प्रकाशनार्थ



26 अगस्त, 2020 गोरखपुर । भारत सरकार के पूर्व वित मंत्री व प्रखर वक्ता श्रद्देय स्व. अरुण जेटली जी के पुण्यतिथि पर गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के ब्लड बैंक में नव भारत निर्माण ट्रस्ट,गोरखपुर के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 


इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा आज राधा अष्टमी का पावन पर्व, महान समाज सेवी मदर टेरेसा तथा महर्षि दघीचि का जयंती भी है । महर्षि दघीचि ने विश्व कल्याण हेतु अपने हड्डियों को दान में देकर देवताओ की रक्षा की थी, ठीक उसी प्रकार स्वरक्तदाताओ ने रक्त दान कर जनकल्याण में अपनी अहम् भूमिका का जो अविस्मर्णीय निर्वहन किया है वह अनुकरणीय एवं वंदनीय है। डॉ.अग्रवाल ने युवाओ से रक्तदान के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए नियमित रक्तदान कर मानव सेवा के लिए अपना अनूठा योगदान देने की अपील की। वहीं इस अवसर पर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा जटाशंकर के श्री जगनैन सिंह ( नीटू ) ने अपना 62वाँ रक्तदान किया । इसी के साथ रक्तदान शिविर में श्री विक्रमादित्य, श्री आकाश कुमार, श्री अजय चौधरी, कु. संजना पाण्डेय आदि रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. ममता ने सम्मान स्वरूप  प्रशस्ति पत्र , की चैन आदि दिया । वैश्विक महामारी कोविड को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस, हैण्ड सैनिटाइजेशन तथा मास्क इत्यादि के साथ रक्तदाताओ का चिकित्सीय परिक्षण, हीमोग्लोबिन, बी.पी. पल्स, ब्लड ग्रुप इत्यादि जाँच की गई। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक की कॉउंसलर श्रीमती शोभा राय,मुख्य तकनीशियन श्री अमित मिश्रा, श्री राजीव तिवारी, श्री चंद्रेश्वर यादव तथा प्रतिभा सहित कार्यक्रम में चिकित्सालय के अधिकारी, चिकित्सक, नगर के प्रबुद्ध नागरिक एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।