जनपद बरेली _ आज ख़ानक़ाहे वासिलया दरगाह पहलवान साहब पर चार रोज़ा प्रोग्राम के दूसरे दिन उलमा ए इकराम की तक़रीर की महफिल सजी | जिसका आगाज़ फज्र की नमाज़ के बाद ख़त्म क़ुरान ख्वानी से हुआ | उसके बाद ईशा की नमाज़ के बाद उलमा इकराम की तक़रीर व नातो मन्क़बत का प्रोग्राम हुआ | जिसमे साहिबे उर्स हज़रत पहलवान साहब की हयाते ज़िन्दगी पर रौशनी डाली गयी | फरहान रज़ा खान ने बताया कि प्रोग्राम की अध्यक्षता कारी फ़ुरक़ान रज़ा नूरी ने की व निज़ामत शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम ने की | मुफ़्ती अफाक बरकाती, मौलाना मंसूब आलम, मौलाना सनाउल्लाह ने ख़िताब किया | वही मुहम्मद शर्फ़ आलम और मुहम्मद खुर्शीद ने नाते पाक पढ़ी | उर्स के सभी प्रोग्राम नबीरे आला हज़रत मौलाना तौक़ीर रज़ा खा की सरपरस्ती और जनाब डॉ नफीस खान की सदारत मे और सचिव व उर्स प्रभारी नोमान रज़ा खान की देख रेख मे सम्पन हो रहे हैँ | उर्स के प्रोग्राम की व्यवस्थाओ मे मुख्य रूप से इमरान खान, मो शफी, रिज़वान हुसैन अंसारी, शाहज़ाद पठान, रहबर अंसारी,वासिफ यार खान,आरिफ नूरी, निज़ाम अज़हरी आदि का सहयोग रहा |
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...
Comments
Post a Comment