Skip to main content

DlightNews

*प्रकाशनार्थ*
रिपोर्टर-दिलशाद अहमद, गोरखपुर*
*शिया फेडरेशन ने किया जश्न ए ईदमिलादुन्नबी का आयोजन*

*शिया समुदाय द्वारा 12 से 17 रबिलव्वल तक मनाया जाता है हफ्ता ए वहदत*

गोरखपुर । पैगम्बर मुहम्मद साहब का जन्मदिन रविवार को जश्न ए ईदमिलादुन्नबी के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर शिया समुदाय द्वारा नबी का जन्मदिन वक़्फ़ इमामबाड़ा रानी अशरफुननिशा खानम में मनाया गया। बताते चलें कि पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिन हफ्ता ए वहदत के रूप में 12 से 17 रबिलव्वल तक मानया जाता है।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का संचलन करते हुए मौलाना शबीहुल हसन आज़मी ने सबसे पहले सरकार ए दो आलम, सरवर ए कायनात हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स0अ0) की यौमे विलादत की आप सबको पुरखुलूस मुबारकबाद दिया। इसके बाद हाफिज अब्दुल्लाह "जामी" ने तिलावत ए कलाम ए पाक से महफ़िल का आगाज़ किया।
इस मौके पर आयोजित तक़रीर के कार्यक्रम में लखनऊ से आये मौलाना फ़ैज़ अब्बास मशहदी ने नबी के जीवन और आमाल प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलते हुए अल्लाह की रज़ा हासिल करने की बात कही। 
उन्होंने कहा कि पैगम्बर मुहम्मद साहब को रहमतुल लिल आलमीन कहा जाता है यानी उनकी रहमत किसी एक धर्म या जाति के लिए नही बल्कि पूरी दुनिया के लिए है।
इससे पहले दरगाह हज़रत मुबारक खां शहीद (रह0) के अध्यक्ष इक़रार अहमद ने इमामबाड़ा परिसर में पौधारोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान एजाज़ गोरखपुरी ने नात ए पाक से सबकादिल जीत लिया ।
इस दौरान मौलाना ज़फर ने भी नबी की शान में अपना कलाम पेश किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष एजाज रिज़वी ने कहा कि सरदार ए अम्बिया की विलादत के इस जश्न पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाएगा । इस सिलसिले में 15 अक्टूबर यानी 18 रबिलव्वल को एक महफ़िल ए नमिलाद का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय शायरों के अलावा बाहर से आये शायर नबी की शान में अपना कलाम पेश करेंगे । उन्होंने सभी धर्मों और समुदाय के लोगों से शिरकत की गुज़ारिश की है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।