Skip to main content

DlightNews

इंदौर विधानसभा 203 देपालपुर में छा गए राजेन्द्र चौधरी

देपालपुर:- इन दिनों देपालपुर विधानसभा में नेता नगरी में एक ही हलचल है कि राजेंद्र चौधरी  के होते हुए बाहरी नेता अपनी दाल कैसे गलायेंगे । देपालपुर विधानसभा में बरसों से बाहरी नेताओ का दबदबा रहा है लेकिन इस समय देपालपुर विधानसभा को अपना स्वयं की विधानसभा का एक लायक चेहरा मिल गया है ओर यह चेहरा पूरी विधानसभा में ऐसे छाया है कि बाहरी नेताओ के होश उड़ा बैठा है जो बाहरी नेता कभी हिंदुत्व के साथ खड़े नही रहते थे आज वही नेता अपने आप को हिंदुत्व का बड़ा चेहरा दिखाने में लगे है । लेकिन राजेंद्र चौधरी विधानसभा का वह चेहरा है जिन्हें अपने आप को कट्टर हिंदुत्ववादी दिखाने की जरूरत नही है क्योंकि असल मे इनकी छबि कट्टर हिंदुत्व की पहले से ही बनी हुई है ।  समझौता ब्लास्ट में आरोपी बनाये गए राजेन्द्र चौधरी सभी केस से बरी होकर अब अपनी विधानसभा में अपने नाम का डंका स्थानीय उमीदवार के रूप में बजा चुके है । चेहरा भी युवा है इसलिए जुड़े हुए समर्थको की संख्या भी सबसे ज्यादा युवाओं की है ।
भाजपा के जमीन से जुड़े कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता अंदरूनी रूप से राजेन्द्र चौधरी से मिल चुके है ,कई खुला समर्थन कर रहे है । बाहरी नेता रात दिन इसी कोशिस में लगे है कैसे राजेन्द्र चौधरी की इस हवा को रोके लेकिन जैसा हवा का रुख चौधरी के समर्थन में बनता दिख रहा है वह देख कर नही लगता कि अब रुकेगा । इसलिए पार्टी में भी उनके नाम के चर्चे चलने लगे है । भाजपा के पूर्व विधायक से नाराज चल रहे कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता जिन्होंने राजनीति से सक्रियता कम कर दी थी वह भी राजेन्द्र चौधरी के साथ नजर आरहे है । चौधरी जल्द पार्टी की सक्रिय सदस्यता ले सकते है कहा जा रहा है, उसके बाद भाजपा के जो कार्यकर्ता विधानसभा में राजेन्द्र चौधरी से दूर है वह भी खुलकर उनके साथ नजर आने लगेंगे और पार्टी उन्हें हरी झंडी दे देगी ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।