Skip to main content

DlightNews

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिले पीपीएस एसोसिएशन  के अधिकारीगण*

*गोरखपुर।* पीपीएस एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल आज माननीय मुख्यमंत्री जी से श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में मिल कर पीपीएस अधिकारियों की प्रोन्नति और वेतन विसंगतियों के संबंध में 7 सूत्री ज्ञापन दिया। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया गया कि संवर्ग की समस्याओं को दूर किया जायेगा।माननीय मुख्यमंत्री जी ने पीपीएस अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनता की सेवा में लगन और मनोयोग से कार्य करने की अपेक्षा की।
● प्रांतीय पुलिस सेवा संघ के अधिकारियों ने अपने कैडर से जुड़ी हुई समस्याओं जैसे कि उच्च एवं उच्चतर वेतनमानों में पदोन्नति, पीपीएस से आईपीएस संवर्ग में प्रमोशन इत्यादि में हो रही देरी एवं अन्य विसंगतियों से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया।
● लंबित विभागीय पदोन्नति में सेवा काल में  शिथिलीकरण करते हुए तत्काल डीपीसी की बैठक कराने का अनुरोध किया
● एसोसियेशन ने पीपीएस संवर्ग की विसंगतियों को दूर करने के लिए गठित श्रीमती रेणुका मिश्रा समिति की संस्तुतियों को शीघ्रातिशीघ्र लागू कराने का अनुरोध किया।
● एसोसिएशन द्वारा अपने समकक्ष अन्य प्रांतीय सेवाओं के अधिकारियों से प्रमोशन इत्यादि में बहुत पिछड़ने की पीड़ा से भी माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया।
● एसोसिएशन ने देश के अन्य राज्यों के पीपीएस संवर्ग की तुलना में उत्तर प्रदेश पीपीएस संवर्ग के अधिकारियों की आईपीएस में पदोन्नति का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि अन्य प्रांतों में1992-1993 के पीपीएस अधिकारी जहां या तो डीआईजी हो चुके या डीआईजी होने वाले हैं वही उत्तर प्रदेश पीपीएस सेवा के अधिकारी अभी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर ही हैं।
शताब्दी से ज्यादा लंबा सफर तय कर चुकी प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी जो वर्तमान में कुंठाग्रस्त हो रहे हैं माननीय मुख्यमंत्री जी के आश्वासन सकारात्मक रवैया एवम आशीर्वाद से उनमें नई ऊर्जा का संचार महसूस हो रहा है।
प्रतिनिधि मंडल में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ,अरुण कुमार सिंह,राकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार अवस्थी,इंदु प्रभा सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक श्याम देव,रत्नेश सिंह,रत्नेश्वर सिंह,योगेंद्र सिंह,डॉ अभिषेक कुमार राहुल,अंजनी कुमार पांडेय, जगत राम कनौजिया और प्रशाली गंगवार इत्यादि मौजूद रहे। रिपोर्ट-रबिंद्र निषाद, गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।