संकुल न्योधना विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)* के *संकुल स्तरीय खेलकूद* का आयोजन *प्राथमिक विद्यालय जनक जागीर,विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी* में किया गया जिसमे संकुल के समस्त विद्यालयों से बच्चो एवं स्टाफ ने प्रतिभाग किया। *संकुल स्तरीय खेलकूद का शुभांरभ आदरणीय सुश्री प्रियांशी सक्सेना जी खण्ड शिक्षा अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी के द्वारा रिबिन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया*।इस अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय के पश्चात खेल आरंभ हुए।इस अवसर पर बीईओ मैम ने सभी बच्चो को खेल भावना को ध्यान में रखते हुए खेल खेलने का आवाहन किया।जिससे अपने ब्लॉक का नाम रोशन हो सके।इस अवसर पर *प्राथमिक विद्यालय जनक जागीर के प्रधानाध्यापक और प्राथमिक शिक्षक संघ फतेहगंज पश्चिमी के अध्यक्ष हरीश गंगवार ने सभी बच्चो को खेलो में आगे बढ़कर अपने विद्यालय और अपने ब्लॉक का नाम रोशन करने की अपील की*।इस अवसर पर *प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री सूरज गंगवार ने बच्चो से खेलो को अपने प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करने को कहा।क्योंकि खेल से शरीर मजबूत होता है।* दूरस्थ संकुल होने के पश्चात भी सभी बच्चो में खेलो के प्रति बहुत ही उत्साह था।संकुल प्रभारी नीरज वर्मा जी ने सभी बच्चो को बताया कि खेलो से शारीरिक,मानसिक एवं चरित्र का भी निर्माण होता है। इस अवसर पर *खण्ड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रियांशी सक्सेना जी* के द्वारा सभी विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए.. इस अवसर पर संकुल के सभी शिक्षक साथी उपस्थित रहे और खेलो को पूर्ण कराने में अपना योगदान दिया। *खेलो के समापन पर प्रधानाध्यापक हरीश गंगवार ने सभी उपस्थित शिक्षको को धन्यवाद दिया और बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संकुल प्रभारी नीरज वर्मा जी ने खेलो के समापन की घोषणा की।* बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...
Comments
Post a Comment