Skip to main content

DlightNews

*प्रकाशनार्थ*,युवा पीढ़ी भगवान श्री राम के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने- संतोष गंगवार
बरेली।बाबा श्री नीलकण्ठ मंदिर कमेटी एवं माँ गँगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में 29 वे विराट दशहरा मेला 2022 का आयोजन बाबा श्री नीलकंठ मंदिर प्रांगण, राजेन्द्र नगर, बरेली में सरंक्षक पार्षद सतीश कातिब मम्मा, युवा सरंक्षक डॉ. रजनीश सक्सेना के सरंक्षण में एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पवन अरोरा के नेतृत्व में किया गया। शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए युवा पीढ़ी से भगवान श्री राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए उनका अनुसरण करने की अपील की। विशिष्ठ अतिथि भाजपा नेता गुलशन आनंद, अनिल कुमार ऐड. डॉ. के एम अरोरा, पार्षद आरेन्द्र अरोरा कुक्की,शशि सक्सेना,भुजगेन्द्र गंगवार, उन्मुक्त संभव शील, तिलक राज दुसेजा,नीरज तिवारी, विशेष कुमार आदि रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाल एवं युवा पीढ़ी ने गीत संगीत की धुनों पर एकल एवं सामूहिक प्रस्तुतियो  से समां बांधा। संचालन डॉ. दिनेश विश्वास एवं उपमेन्द्र भसीन ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वंशिका,रिद्धिमा,अंशिका, आयुषी,सोम्या,दिव्या दत्त, गीत सेठी,तनिष्क, शगुन,तन्वी,अबीर,पलक आदि ने मुख्य रूप से समां बांधा। निर्णायक मंडल में ज्योति सचदेवा, प्रेरणा कपूर, यशिका अरोरा रहे। सहयोग संजय अरोरा, विशाल कपूर, ए बी सक्सेना, एस बी शर्मा, परमजीत जग्गी, अमित गुप्ता, पंडित नरेश शास्त्री,आदेश पांडेय,आशीष शर्मा, निखिल माहेश्वरी, शैलेन्द्र सिंह आदि का रहा। आयोजक मंडल की ओर से गणमान्य अथितियों को माल्यापर्ण कर ,दुशाला उड़ा कर,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सरंक्षक डॉ. रजनीश सक्सेना ने उपस्थित लोगों को श्री गँगा, गौ,बेटी ,पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान के प्रति जागरूक करते हुए संकल्प दिलाया। दूसरे सत्र में कलाकारों द्वारा राम रावण के युद्ध की झांकी की प्रस्तुति की गई औऱ असत्य पर सत्य की जीत के आधार पर रावण का पुतला दहन किया गया।लकी ड्रा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। अंत में आभार सरंक्षक पार्षद सतीश कातिब ने व्यक्त किया। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।