Skip to main content

DlightNews

*फांसी पर लटका मिला युवक का शव*

*बहनोई से हुआ था विवाद, पुलिस कर रहीं जांच*

*रिपोर्ट:कुलदीप पत्रकार मैनपुरी*

*कुरावली/मैनपुरी।* थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में 22 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में एक महिला ने युवक का शव पेड़ पर लटका देखा तो उसकी पहचान बबलू पुत्र करन सिंह निवासी सलेमपुर के रूप में हुई। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों ने बताया कि नगला शिवा कोतवाली एटा निवासी श्रीचंद जो बबलू का बहनोई है वह ससुराल आया हुआ था। श्रीचंद का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। ससुराल आने के बाद उसकी पत्नी देवकी बाजार सब्जी लेने चली गई। इसी दौरान बबलू का अपने बहनोई श्रीचंद से विवाद हुआ। कुछ देर बाद बबलू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

*पत्नी ने दी पति के खिलाफ तहरीर*

घटना की जानकारी पाकर पहुंच पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की बहन किरन देवी ने अपने पति के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फरार हो गया है।

*फोटो परिचय- 03- सांकेतिक तस्वीर।*

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews रिपोर्ट जालम गाडरिया

आलीराजपुर शहर को मिलेगा बायपास, ट्राफिक जाम से मिलेगी निजात आलीराजपुर बायपास सहित 300 करोड के रोड स्वीकृत - नागरसिंह चौहान आलीराजपुर। जालतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह कर के दिखाती है। विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा जो वादे क्षैत्र की जनता के बीच जा कर किए गए थे, उन सभी को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव द्वारा निरंतर पुरा किया जा रहा है। इसी कडी में इस वित्तिीय वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बडी सौगात देते हुए आलीराजपुर में विकास की गति को बढाते हुए बजट में मजुरी दी गई है। जिसके चलते क्षैत्र में विकास की गति में प्रगति होगी वही इस क्षैत्र में रहने वाले निवासीयो एवं आमजनो को मुलभुत सुविधाए प्राप्त होगी।  कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने बताया की वर्तमान बजट में लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत आलीराजपुर नगर के बायपास सहित 28 बडी सडको के लिए लगभग 300 करोड के बजट की राशी स्वीकृत की गई है। इससे बनने वाली सडको संे ग्रामीण क्षैत्र के आमजनो को आवागमन की सुविधाए बढने के साथ समय की बचत भी होगी। वही आलीराजपुर नगर ...

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

कार्यालय, जिला जनसंपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने शिक्षा क्रांति से बदल दी है पंजाब के स्कूलों की सूरत - विधायक कुलजीत सिंह रंधावा  मेगा पीटीएम ने छात्रों के माता-पिता को शिक्षकों के साथ बेहतर बातचीत करने में सक्षम बनाया सरकारी स्कूल लालड़ू में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में उपस्थिति उन्होंने कहा, वह अगले कुछ दिनों में निर्वाचन क्षेत्र के सभी स्कूलों का दौरा करेंगे और आवश्यकताओं का जायजा लेंगे लालड़ू (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), 29 मार्च: डेराबस्सी हलके के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में लाई गई शिक्षा क्रांति ने पंजाब में स्कूलों का चेहरा बदल दिया है।       मेगा पैरेंट टीचर मीटिंग के तहत आज लालड़ू के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि एक समय था जब राज्य में सरकारी स्कूलों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन आम आदमी पार्टी ...