Skip to main content

DlightNews

*प्रेस विज्ञप्ति 02-10-2022*

*युवा जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मनाया गांधी जी व शास्त्री जी कि जयंती*

*बापू ने सत्य अहिंसा के आदर्शों पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया-कुलदीप पाण्डेय*

*गोरखपुर!*        राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी कि जयंती के राष्ट्रीय पर्व पर सामाजिक संस्था युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर रजि. के तत्वावधान मे गोलघर स्थित टाऊन हाल गाँधी प्रतिमा तथा शास्त्री चौक पर लाल बहादुर शास्त्री जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया गया. संस्था प्रमुख व अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय के नेतृत्व व महासचिव अखिलेश मल्ल के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. महापुरुषों कि जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए युवाओं ने उनके आदर्शों पर चलने के लिए संकल्प लिया.
इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने युवाओं में गाँधी जी एवं शास्त्री जी के कृतियों कि विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी थी,उन्होंने सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया था.आज के विद्यार्थी व युवा पीढ़ी बापू के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए तथा देश हित के लिए अपना योगदान दे. स्वच्छ भारत के सपने को साकार करके युवा वर्ग गाँधी जी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते रहेंगे और स्वच्छ समाज के निर्माण मे अपना श्रमदान कर अखण्ड भारत के निर्माण मे सहभागी बनेंगे. साथ ही कुलदीप पाण्डेय ने यह भी कहा कि
लाल बहादुर शास्त्री जी भी देश के महापुरुषों मे विद्यमान है,जिनका सरल स्वभाव जरुरतमंदो के लिए आवाज उठाना तथा देश कि आजादी मे बहुमूल्य योगदान के प्रयाय है दोनों महापुरुषों ने देश के उज्जवल भविष्य एवं विकास के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया,युवा कार्यकर्ता उन्हे सत् सत् नमन करते है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से कुलदीप पाण्डेय,अखिलेश मल्ल, विशाल मिश्रा, मिन्नत गोरखपुरी, आदित्य मिश्र,राजकुमार जायसवाल, गोविंद कुमार,राहुल मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।