Skip to main content

DlightNews

गाँधी जी एवं शास्त्री जी जयंती समारोह में लिया श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ का संकल्प 
बरेली। ऑल इंडिया रियल फ़ॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी/ माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी/सृजन जन कल्याण सेवा समिति/महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में गाँधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर  श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ व रक्तदान को समर्पित जयंती समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन जीवन ज्योति कैंपस, सिविल लाइंस बरेली पर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह बासु , सरंक्षक वरिष्ठ उधोगपति सी.एल. शर्मा, आरएसएस पूर्व प्रचारक डॉ. डी सी शर्मा ने माँ गँगा, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीरों पर माल्यापर्ण  व पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि गुलशन आनंद, पंकज अग्रवाल, डॉ. मुरली मनोहर अग्रवाल, योगेश पटेल, डॉ. मनीष टण्डन, पवन सक्सेना, आचार्य पंडित हेमन्त शांडिल्य, सुरेन्द्र रस्तोगी, सतीश कातिब, वेद प्रकाश कातिब, मनोज थपलियाल, आकाश पुष्कर, राजेन्द्र गुलाटी, दुर्गेश गुप्ता आदि रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार ने संस्था परिवार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना करते हुए उसका श्रेय संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना एवं संस्था परिवार के सदस्यों को देते हुए कहा कि हमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के पद चिन्हों पर चलते हुए देश के नवनिर्माण में सक्रिय भागदारी करनी चाहिए। डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित किया और अपनी सादगी और व्यवहार कुशलता से जनमानस को प्रभावित किया। आज की युवा पीढी को भी गांधी जी एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए उनके पदचिन्हों पर चलते हुए देश व राष्ट्र हित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष निरुपमा अग्रवाल, अमर सिंह परमार, डॉ. सरताज हुसैन, मनीष रस्तोगी, विशेष कुमार, शशि कान्त गौतम, बंटी ठाकुर, गौरव सक्सेना, रचना सक्सेना, सुधा सक्सेना, राशि पाराशरी, सचिन श्याम भारतीय, उदय भान सिंह कटिहा, सतेन्द्र प्रकाश, संजीव अवस्थी, मुनीश गुप्ता, गीता दोहरे, धीरज कुमार, कनिष्क शर्मा, अभिषेक सक्सेना, सौरभ सक्सेना, हरजीत कौर, मयंक शंखधार, पूजा गुप्ता, गोपी चन्द मिश्रा ऐड.,राम कुमार आर्या, राजेन्द्र अरोरा, चंद्रभान सिंह रत्नाकर, अभिषेक शर्मा, रवि सक्सेना अमित सक्सेना ऐड. आदि ने भी विचार व्यक्त किये। संस्था परिवार की ओर से गणमान्य अतिथियों को माल्यार्पण कर एवं सम्मान स्वरुप  उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र देकर समाज सेवा शिरोमणि/द ग्रेट बरैलियन्स की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ-देश बचाओे के साथ रक्तदान महादान का संकल्प लिया गया, इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि जनहित में संस्था परिवार शीघ्र ही अपना दूसरा वृहद स्तरीय रक्तदान शिविर लगायेगी। अंत में आभार सरंक्षक पूर्व आरएसएस प्रचारक डॉ.डी सी शर्मा ने व्यक्त किया। उसके बाद फर्राशी टोला स्थित  लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण संस्था परिवार की ओर से किया गया। जिसमें संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरताज हुसैन एवं प्रदेश संयोजक सचिन श्याम भारतीय ने किया बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।