Skip to main content

DlightNews

प्रकाशनार्थ
किसानों की हत्या के सूत्रधार गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाय - निर्भय सिंह
लखीमपुर खीरी के निघासन में 4 किसानों की हत्या की पुण्यतिथि पर संयुक्त किसान मोर्चा प्रतापगढ़ के संयोजक निर्भय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा को सौंपा।उक्त ज्ञापन में गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी, एमएसपी गारंटी कानून बनाने,किसानों की जेल से रिहाई और फर्जी मुकदमे की वापसी,पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम करके मंहगाई पर रोक लगाने,700 शहीद किसानों के स्मारक स्थल बनाने परिजनों को नौकरी और 2 करोड़ मुआवजा राशि देने,स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए c2+50 ℅फार्मूले पर एमएसपी निर्धारण किये जाने ,नीलगाय जंगली सूअर को पकड़ने /बंध्याकरण के सम्बंध में व्यवहारिक नीति बनाने तथा राज्य सरकार द्वारा बाड़बंदी विरोधी आदेश रद्द किए जाने की  मांगे रही।
उक्त अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान सभा के महांमत्री और  संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक निर्भय प्रताप सिंह ने कहा कि महंगाई बेलगाम हो गयी है ऊपर से भारी फीस वृद्धि किसानों की कमर तोड़ रही है।उत्तरप्रदेश सरकार का तुगलकी फरमान जारी हुआ है जिसमे बाड़बंदी को अवैध घोषित करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया गया किसान सभा इसका पुरजोर विरोध करेगी।किसानों को कुचलकर मारने वाले आशीष मिश्र का बाप केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अपने पद पर बना हुआ है जो केंद्र सरकार का  कृषक विरोधी  होना साबित करता है।तत्काल बर्खास्तगी होनी चाहिए। प्रदेश भर में महिलाओं, दलितों,अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले बढ़े है।नौकरियों और फीस कटौती की मांग करने वाले छात्रों को पीटा जा रहा है।सरकार की जनविरोधी नीतियों का किसान सभा और मोर्चा विरोध करेगा।
उक्त अवसर पर आर बी सिंह,आर डी यादव,विवेक श्रीवास्तव, राधेश्याम,राजकुमारी, सजन लाल,आलोक सिंह,राम स्वरूप पाल, राम लवट पाल, अंजनी मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...