Skip to main content

DlightNews

बरेली की भूमि को पावन करने को श्रीं लक्ष्मीनारायण 51 कुंडीय महायज्ञ प्रारंभ 

बरेली। जनपद बरेली में 51 कुंडीय  महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा  आयोजन का आज श्रीं गणेश हो गया। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज प्रांगण में 51 कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवतकथा का आयोजन 29 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर तक जारी रहेगा, इसी संबंध में कल प्रथम दिन काली देवी मंदिर निकट प्रेमनगर धर्म कांटा से 551 कलश यात्रा एवं सात रथों के साथ भव्य यात्रा निकाली गई थी। यज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुक्तानंद जी एवं इस आयोजन के मुख्य आयोजक श्री अजयानंद महाराज एवं उनके साथ कई अन्य महात्मा जिनमें नीलेश महाराज, गोपालानंद महाराज, महंत सचिव नारायण दत्त प्रकाश, महंत नीलेश चैतन्य ब्रह्मचारि, महंत दुर्गानंद, महंत गोपालनंद शामिल रहे। इस महायज्ञ में समस्त प्रकार की सामग्रियों और मंत्रों के उच्चारण के साथ-साथ मंथन करते हुए अग्नि को प्रचंड किया गया, उसके उपरांत कई यजमानों में हवन में अपनी-अपनी आहुतियां दी। सायं काल में कथावाचक श्री गोपालानंद महाराज के मुखारविंद से समस्त श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया गया जिसमें उन्होंने कहा कि जाना सभी को इस प्रकृति से है पर जो मुस्कराते हुए जाएगा उसी का जीना सार्थक है, भगवान का नाम जपते जपते स्मरण करते हुए यहां से जाना चाहिए। जिस व्यक्ति ने जवानी में प्रभु भक्ति की होगी उसी का बुढ़ापा आसानी से कटता है। कथा में आयोजन के कार्यकर्ता के रूप में पंडित हेमंत शांडिल्य, पंकज पाठक, ठाकुर राहुल सिंह करणी सेना, पंडित अनुज मिश्रा, अनुराग शर्मा, आकाश गंगवार, अजय शर्मा, गौरव सक्सेना, पंडित विनोद मिश्रा, रोहित राकेश, शशि कांत गौतम, नामित पार्षद पूनम गौतम, सुरभि शर्मा, अनुराग शर्मा, गुरबचन दास, अभिनय रस्तोगी, कौशिक टण्डन, सचिन श्याम भारतीय आदि अन्य अनेक आयोजनकर्ता तथा भक्तगण उपस्थित रहे। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।