Skip to main content

DlightNews

प्रेस की भूमिका सामाजिक संरचना में सहयोग की होती है, खबरें निष्पक्ष और तनाव पूर्ण नहीं होनी चाहिए - त्रिभुवन विश्वकर्मा एडीएम 

प्रतापगढ़। प्रेस क्लब प्रतापगढ़ (रजि) के शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज और शासन व प्रशासन के बीच संवाद की एक मजबूत सकारात्मक कडी़ है। जिसकी निष्पक्ष भूमिका एक स्वस्थ एवं भय मुक्त समाज की संरचना में सहयोगी होती है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर पी सरोज पूर्व अपर महानिदेशक सूचना प्रसारण ने कहा कि इस समय  की पत्रकारिता और कठिन हो गई है अब सभी पत्रकारों को सावधानीपूर्वक कबरेज की आवश्यकता है। केन्द्र सरकार फेंक न्यूज पर बहुत सख्त हो रही है। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र मौर्य ने अपने संबोधन मे कहा कि पत्रकार की कलम वह हथियार है,जो अन्तिम पायदान पर खड़े असहाय ब्यक्ति के लिए  वरदान साबित होती है। निष्पक्ष न होने पर सामाजिक समरसता और वास्तविकता को विकृत कर देती है। ऐसी स्थिति में स्वस्थ पत्रकारिता की भूमिका और बढ़ जाती है। 
इस अवसर पर पुलिस कप्तान के प्रतिनिधि के रुप में सुबोध  गौतम सी ओ सिटी ने अपने संबोधन मे स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता पर बल दिया और सभी पत्रकारों की सुरक्षा का भरोसा दिया। 
अन्य प्रमुख वक्ताओं में लब्ध प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शिक्षक जमुना प्रसाद वर्मा,राजा यशवर्धन सिंह ,मनोज तिवारी ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोदकुमार मौर्य, अवनीश तिवारी, मुख्तार भाई, भवेश सिंह, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, निवर्तमान अध्यक्ष प्रेस क्लब प्रतापगढ़ दीपेन्द्र तिवारी, आदि रहे। 
इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में मो शरीफ खान, मो इस्तियाक, प्रदीप गौतम, आशीष गौतम, नजमे हसन, मो करीम खां, मो नसीम, आशुतोष पाल, समेत बहुत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता जगतबहादुर सिंह वरिष्ठ पत्रकार एवं  संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरीलाल विश्वकर्मा ने किया। 
कार्यक्रम के अन्त में नव निर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष उदय सिंह मौर्य समेत संपूर्ण कमेटी को अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।