Skip to main content

DlightNews

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा चित्रांश सम्मान समारोह आयोजित 

बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा आज चित्रांश सम्मान समारोह कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता  अनिल कुमार एडवोकेट एवं विशिष्ट अतिथि डॉ मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलन किया। उस के बाद कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त जी की वंदना से हुई। चित्रांश महासभा द्वारा मेगा सदस्यता अभियान के तहत 400 सक्रिय सदस्य बनाए गए जिनको मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं राकेश कुमार सक्सेना ने सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। दिनभर घनघोर बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सक्सेना एवं विकास चित्रांश ने किया। 
अनिल कुमार एडवोकेट ने इस अवसर पर कहा कि चित्रांश महासभा विगत 18 वर्षों से चित्रांश समाज को एकजुट करने का प्रयास कर रही है उन्होंने बताया चित्रांश महासभा ने इतने भारी तादाद में जो सक्रिय सदस्य बनाए हैं यह समाज को एकजुट करने का प्रयास है उन्होंने आगे कहा कि चित्रांश समाज की एकजुटता के कारण ही डॉ अरुण कुमार आज मंत्री है। 
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि चित्रांश महासभा विगत काफी समय से कायस्थों के हितार्थ कार्य कर रही है उन्होंने जिला अध्यक्ष राकेश सक्सेना के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि चित्रांश महासभा जो कहती है वह करके दिखाती है जो इतना मेंबर बनाए हैं अभी तक किसी संगठन में इतने सदस्य नहीं बनाए गए। 
जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना ने बताया कि चित्रांश महासभा द्वारा मेघा सदस्यता अभियान के अंतर्गत अभी कुछ ही दिनों के अंदर 400 सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं जिनका आज सम्मान किया गया उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे शीघ्र से शीघ्र 3000 सदस्यों का जो लक्ष्य है उसे हासिल करने के लिए प्रयास करें जिससे कि हमारा लक्ष्य की हर घर में चित्रांश महासभा का कोई ना कोई सदस्य मौजूद हो वो पूरा हो सके। 
कार्यक्रम में रिंकेश चौरसिया, मनोज सक्सेना, रवि जौहरी, प्रतिभा जौहरी, संदीप सक्सेना, पंकज सक्सेना, कमलेश सक्सेना, सभासद दीपक सक्सेना, सभासद उदित सक्सेना, ममता जौहरी, पूनम सक्सेना, विवेक चित्रांश, पूनम सक्सेना, नीलम रानी, शिखा, मीनाक्षी, सीमा, नेहा, शिवांगी, प्रतिमा विसरिया आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।