Skip to main content

DlightNews

🌹🙏प्रेस विज्ञप्ति 🙏🌹

सनातन धर्म की रक्षा व प्रचार दोनों ही आवश्यक : आचार्य महामंडलेश्वर

श्री श्री 1008 कैलाशानंद गिरि जी ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों पर विस्तारपूर्वक की चर्चा
बरेली - आचार्य महामंडलेश्वर के पद पर पट्टा अभिषेक होने के बाद श्री श्री 1008 कैलाशानंद गिरि जी महाराज के प्रथम बार बरेली आगमन पर होटल ओबराय आनंद के वॉलरूम हॉल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता से पहले आचार्य महामंडलेश्वर का बरेली में जोर शोर से स्वागत हुआ। यही नही कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया तथा खेलकूद की एकल अभ्युदय योजना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भी उपस्थित रहे। होटल ओबराय आनंद में प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों पर बोलते हुए उन्होने कहा कि देश में सनातन धर्म की रक्षा करना एवं उसका प्रचार करना बहुत जरूरी है। ज्ञानवापी के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि साक्ष्य कोर्ट में दिए जा चुके हैं, कोर्ट जरूर हमारे पक्ष में फैसला देगा l  उन्होंने कहा सनातन धर्म के सनातन गुरुओं को सनातन अनुयायियों को बल मिल रहा है, धर्म का राजा धर्म की रक्षा कर रहा है। देश के बड़े बड़े पीठ काशी विश्वनाथ, बद्रीनाथ, केदारनाथ वन्य का जीर्णोद्धार हो रहा है l बरेली आगमन पर उन्होंने कहा कि बरेली नाथों की नगरी है, बरेली के 9 नाथ है, जिसके नाथ स्वयं भगवान शिव है, उन्हीं की मंगल कामना से आज मैं उच्च स्थान तक पहुंच पाया l एक सवाल का जवाव देते हुए उन्होने कहा कि लगभग 6 साल बाद मैं बरेली आया हूं पहले एक 22 साल की उम्र में आया था और उसके बाद निरंजन पीठाधीश्वर होने के बाद 6 साल बाद जब मैं बरेली आया तो बरेली की रंगत देख कर दिल खुश हो गया। पत्रकारों के पूछने पर बरेली को आप किस स्तर पर देखना चाहते हैं उन्होंने कहा कि मैं बरेली को विश्व स्तर पर देखना चाहता हूं l श्री श्री 1008 कैलाशानंद गिरि जी महाराज 28 तारीख से 30 अक्टूबर तक बरेली धर्म कांटा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर आश्रम में प्रवास करेंगे l प्रेस वार्ता के अवसर पर सुनील यादव , डॉ अनिल शर्मा, महापौर डॉ उमेश गौतम, राकेश यादव, दिनेश यादव, धीरज ,अमित चौधरी, संदीप बत्रा, दीपक सिंह व अन्य समानित गण उपस्थित रहे। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।