Skip to main content

DlightNews

तृवार्षिक चुनाव से पूर्व जोरदार बैठक
____________________________
गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति बरेली की कार्यकारिणी की त्रिवषीय चुनाव के संबंध में एक बैठक समिति के अध्यक्ष श्री छंगामल मौर्या की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक का संचालन महामंत्री दिनेश दद्दा एडवोकेट ने किया ।
        
          बैठक में उपाध्यक्ष तोताराम गुप्ता ने कहा के गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति के त्रिवार्षिक चुनाव होने हैं और इसके लिए हम सबको पूरी तैयारी के साथ प्रस्तुत होना है और हो सके तो एक आम राय बना कर अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद का चुनाव किया जाए तो बेहतर रहेगा।
          बैठक में समिति के मंत्री प्रथमेश गुप्ता ने चुनाव पर चर्चा की और बताया कि समिति के चुनाव प्रत्येक 3 वर्ष में होते रहे हैं और उसी प्रक्रिया के तहत आगामी कोई डेट निश्चित करके हम श्मशान भूमि समिति के मेन 3 पदों के चुनाव कराएंगे बाकी पदों को चुने गए अध्यक्ष और महामंत्री अपने विवेक से मनोनीत करेंगे ।
            बैठक में आय व्यय निरीक्षक दयाशंकर वर्मा जी ने कहा की चुनाव के बाद हमें श्मशान भूमि के विकास कार्यों में  बढ़-चढ़कर ध्यान देना है ।                                                बैठक  में कोषाध्यक्ष  कहा शमशान के कार्यों के प्रति जो गंभीर हो उसे ही शमशान का पदाधिकारी बनाया जाए,यह नहीं कि किसी अपने खास को पदाधिकारी बना दिया जाए, इससे माहौल थोड़ा तल्ख हो गया ।
               अंत में समिति के अध्यक्ष छंगामल मौर्य  ने सभी कार्यकारिणी के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि आपसी सौहार्द्र  के माहौल में आप सभी की राय से अगले चुनाव 29 अक्टूबर दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे श्मशान भूमि ट्रस्ट कार्यालय पर संपन्न होंगे और उन्होंने शक्ति से कहा कि जिन सदस्यों ने अभी तक सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया है बे तुरंत जमा कर दें, अन्यथा बे वोट नहीं डाल सकेंगे ।

           बाद में सर्वसम्मति से संरक्षक प्रोफेसर आर के वैश्य के नेतृत्व में उपाध्यक्ष तोताराम गुप्ता व दिनेश कुमार गुप्ता,  मंत्री अनिल कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र सिंहा, आय व्यय निरीक्षक दयाशंकर वर्मा एवं प्रचार मंत्री योगेंद्र सिंह कनौजिया को शामिल कर एक चुनाव समिति बनाई गई जो चुनाव की समस्त गतिविधियों को संपादित करेगी ।

      बैठक में सर्वश्री हरिओम कश्यप पार्षद, डॉ नवल सागर पार्षद, रामेंद्र प्रसाद गुप्ता संरक्षक, दिनेश कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष , मंत्रीगण राज बहादुर सक्सेना, राममूर्ति मौर्य, अनिल सक्सेना, प्रचार मंत्री योगेन्द्र सिंह कन्नौजिया, एवं संगठन मंत्री चरणदास  अधलक्खा, आदि ने  विचार व्यक्त किए ।
                      ....  दिनेश दद्दा   एड. 
                                   महासचिव 
गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति बरेली बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...