Skip to main content

DlightNews

🌹🙏प्रकाशनार्थ 🙏🌹

धूमधाम से मनाया जायेगा 42वां वाल्मीकि सदभावना मेला

स्टार नाईट व कवि सम्मेलन होंगे मुख्य आकर्षण

बरेली - विगत 41 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए महर्षि वाल्मीकि प्रकतोत्सव मेला समिति के तत्वधान में इस वर्ष भी 42वां वाल्मीकि सद्भावना मेला अपने पूर्व स्थान माधोबाड़ी ब्रह्मपुरा स्थित मेला ग्राउंड में दिनांक 8, 9 व 10 अक्टूबर 2022 को आयोजित किया जा रहा है। इस बार मेले में खानपान के स्टॉल के अतिरिक्त बच्चों के लिए झूले खेल खिलौनों के स्टॉल आदि का प्रबंध भी रहेगा। मेले में 60 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे जिनमें जिला समाज कल्याण विभाग, नगर निगम, सूचना विभाग आदि के स्टाल भी लगाए जायेंगें। इन स्टॉलों के द्वारा संबंधित विभाग अपनी-अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं की पूर्ण जानकारी जनता को देंगे तथा पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ दिलवाने हेतु आवश्यक कागज़ी कार्यवाही वहीं पूर्ण करेंगें।
मेले में 100 से अधिक सर्वजातियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली व मुंबई के डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे। 9 अक्टूबर को स्टार नाइट होगी जिसमें अभिनेता किशोर भानूशाली, मुकेश जे. भारती व मंजू भारती अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन-मोहित करेंगें। 10 अक्टूबर को प्रख्यात कवि रोहित राकेश के निर्देशन में कवि सम्मेलन तथा प्रियांशु शर्मा के निर्देशन में डिजाइनर मुकेश दुबे के कलेक्शन का फैशन शो आयोजित किया जाएगा।
दिनांक 8 अक्टूबर 2022 को मेले के प्रथम दिन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री माननीय असीम अरुण जी द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री माननीय अनूप प्रधान जी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री माननीय राकेश राठौर जी उपस्थित रहेंगे। 9 अक्टूबर को मेले के दूसरे दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय संतोष गंगवार जी व कैंट बरेली के विधायक माननीय संजीव अग्रवाल जी संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन करेंगे। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री माननीय डॉ अरुण कुमार जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा जी रहेंगे। 10 अक्टूबर को मेले के अंतिम दिन कवि सम्मेलन का शुभारंभ बरेली के महापौर डॉ उमेश गौतम जी द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बिथरी चैनपुर आदरणीय पप्पू भरतौल जी होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण मेला सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। 10 एलईडी वॉल व ड्रोन कैमरा की मदद से पूरे मेले में हर गतिविधि पर नजर रहेगी।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मेला अध्यक्ष मनोज थपलियाल, सुनील दत्त, आकाश पुष्कर, विश्वास महाजन राजकुमार शर्मा, दक्ष शर्मा, अनिल कुमार एडवोकेट, आशीष जौहरी, ज्ञानी काला सिंह, योगेश कुमार बंटी, सौरभ कुमार कठेरि या, बंटी सिंह, कमल सिंह आदि उपस्थित रहे। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।