Skip to main content

DlightNews

फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के 27 बूथों पर भाजपाइयों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई                         

जनपद बरेली फ़तेहगंज पश्चिमी _  कस्बे के 27 बुथों पर भाजपाइयों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाकर  नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के चेयरमैन व सभासद प्रत्याशी को जिताने का सकंल्प लिया, जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला साहूकारा में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा नेता आशीष अग्रवाल एवं बूथ अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष माननीय श्री अजय सक्सेना जी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर फूल अर्पित कर (माल्यार्पण कर) सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए  संघर्ष और कार्यकाल पर विचार व्यक्त  किए,  साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी और वार्ड सभासद को हर हाल में जिताने का संकल्प दिलाया,                           

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने बताया कि भाजपा पार्टी हाईकमान और जिला अध्यक्ष पवन शर्मा  के निर्देश पर फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के सभी 15 वार्डों और 27 बुथों पर  सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई,  इससे एक दिन पहले पार्टी हाईकमान और जिला अध्यक्ष के निर्देश पर कस्बे के रेड रोज पब्लिक स्कूल में कैंप लगाकर भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी, सभासद प्रत्याशी के आवेदन लिए गए हैं, काफी संख्या में चेयरमैनी और सभासदी लड़ने वालों के आवेदन आए हैं, अभी आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जो कोई भी व्यक्ति आवेदन करना चाहता है, वह आवेदन कर सकता है, 

जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के 15 वार्डो के 27 बूथों पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती का कार्यक्रम मनाया गया, अलग अलग बुथों पर भाजपा नेता आशीष अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री रमन  जयसवाल, चक्रवीर सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, सूरज राठौर, संजीव शर्मा, सभासद अनिल सिंह, ठाकुर उमेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, सौरभ पाठक, जयेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, संटू सिंह, मनोज दिवाकर आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता और कस्बे के सम्मानित, गणमान्य, संभ्रांत व्यक्ति भी कार्यक्रम में जुटे रहे,                          

बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।