Skip to main content

DlightNews

*समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सम्पन्न*



गोरखपुर । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन निवर्तमान जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया नेताओं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा आपत्तियां दाखिल कर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने पर चर्चा हुई व नगर निकाय व स्नातक निर्वाचन चुनाव की मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर चर्चा हुई तथा किसानों के धान की फसल की समय पर व उचित मूल्य पर खरीदारी पर चर्चा हुई निवर्तमान जिला अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें ग्राम स्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव था और श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। गांधी जी का मानना था कि सिर्फ केन्द्र में बैठकर दस-बीस लोग लोकतंत्र को नहीं चला सकते हैं जब तक लोकतंत्र की प्रक्रिया में पूरा देश शामिल न हो। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी ने मानव कल्याण के लिए सत्य-अहिंसा का संदेश दिया था। उन्होंने सत्याग्रह का अनूठा अमोघ अस्त्र दिया जिसने देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति दिलाई। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश में ‘भोजन की कमी’ के बीच सैनिकों और किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए ‘जय जवान’ ‘जय किसान’ का नारा दिया। उस समय उन्होंने अपना वेतन तक लेना बंद कर दिया था। उन्होंने अपने विनम्र स्वभाव, मृदुभाषी व्यवहार और आम लोगों से जुड़ने की क्षमता से भारत की राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी थी लाल बहादुर शास्त्री ने मुख्य रूप से देश के गरीब वर्ग के लिए लड़ाई लड़ी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के हर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक (बूथ) की एकीकृत मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 09 नवम्बर 2022 को कर दिया जायेगा। प्रकाशित मतदाता सूची में दिनांक 09 नवम्बर 2022 से दिनांक 08 दिसम्बर 2022 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा, जिसके अन्तर्गत दावा व आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। उक्त अवधि में विशेष अभियान की चार तिथियां 12 नवम्बर 2022 (शनिवार), 20 नवम्बर 2022 (रविवार), 26 नवम्बर 2022 (शनिवार) एवं 04 दिसम्बर 2022 (रविवार) निर्धारित की गई है। उक्त चार तिथियों पर उप जिलाधिकारी, बी० एल०ओ०, तहसीलदार आदि मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों पर उपलब्ध रहेंगे।आप सभी साथी अपने-अपने मतदेय स्थल (बूथों) की मतदाता सूची को दुरुस्त कराने का कार्य करें।तथा नगर निकाय व स्नातक निर्वाचन चुनाव की मतदाता सूची में नाम बढवाने में सभी साथी जुट जाइए इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव अखिलेश यादव मिर्जा कदीर बेग रुपावती बेलदार जयप्रकाश यादव कबीर आलम संजय पहलवान रामजतन यादव राघवेंद्र तिवारी राजू मैंना भाई अशोक चौधरी बाबूराम यादव राम अजोर मौर्य बेचू लाल साहनी सुरेंद्र निषाद प्रमोद यादव व्यास यादव रामसूरत यादव संजय सिंह एडवोकेट ओम प्रकाश यादव बृजनाथ मौर्य शकील शाही तारकेश्वर पाल छविनाथ यादव मोहम्मद सलीम इमरान दूईजा देवी अनवर आलम बेबी मौर्य सविता राय मारुत कुमार पांडे घनश्याम राव राम नारायण विद्रोही गोली यादव सिराजुद्दीन रहमानी काजी नईम संतोष यादव विक्की निषाद मोहम्मद शाहिद तैयब प्रधान भोला घोसी रमेश यादव कमलेश यादव सीपी सिंह हर्ष अग्रहरि सच्चिदानंद यादव विनोद यादव पप्पू यादव केसी यादव अमित चौहान अभिषेक यादव अतुल तिवारी इंद्रेश सत्य प्रकाश जयसवाल विनय यादव मनोज पांडे इफानुल्ला खान राम भजन बेलदार अनिल यादव शानू भाई अशोक पुजारी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।