*मैनपुरी, थाना कुर्रा*रिश्ते के चाचा अनिल यादव ने अपनी भतीजी, उम्र करीब 16 वर्ष, को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली है। भतीजी की मौत हो गई उसकी बॉडी को मोर्चरी भेज दिया गया है। उक्त अनिल को भी गंभीर अवस्था में सैफई रिफर किया गया है। मौक़े से तमंचा बरामद किया गया है, तथा आरोपी चाचा ने गोली मारने वाली बात खुद क़बूल की है।उल्लेखनीय है कि मृतका लड़की को उसकी माँ अपने मायके ले जाने हेतु लेकर निकली थी। यह चाचा उसका विरोध कर रहा था। माँ के न मानने पर यह पूरा वाक़या हुआ है। यह भी चर्चा है कि उक्त अनिल शराब पीने का आदी है और मृतका से एकतरफ़ा प्रेम करता था इसीलिए उसके अपनी माँ के साथ जाने का विरोध कर रहा था।पुलिस बल मौक़े पर है। जाँच पड़ताल जारी है। तहरीर और विवेचना के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
*मैनपुरी, थाना कुर्रा*
रिश्ते के चाचा अनिल यादव ने अपनी भतीजी, उम्र करीब 16 वर्ष, को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली है। भतीजी की मौत हो गई उसकी बॉडी को मोर्चरी भेज दिया गया है। उक्त अनिल को भी गंभीर अवस्था में सैफई रिफर किया गया है। मौक़े से तमंचा बरामद किया गया है, तथा आरोपी चाचा ने गोली मारने वाली बात खुद क़बूल की है।
उल्लेखनीय है कि मृतका लड़की को उसकी माँ अपने मायके ले जाने हेतु लेकर निकली थी। यह चाचा उसका विरोध कर रहा था। माँ के न मानने पर यह पूरा वाक़या हुआ है। यह भी चर्चा है कि उक्त अनिल शराब पीने का आदी है और मृतका से एकतरफ़ा प्रेम करता था इसीलिए उसके अपनी माँ के साथ जाने का विरोध कर रहा था।
Comments
Post a Comment