*मकरसंक्रांति पर दीपमाला सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीबों में बांटा कंबल और खिचड़ी*
गोरखपुर:
भीषण कड़ाके की ठंड को देखते हुए ठंड से बचाव के लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहे व्यक्तियों तथा निर्धन, अपंग, असहाय, वृद्ध-वृद्धा, भिक्षुओं के बीच *दीपमाला सोशल वेलफेयर ट्रस्ट* के सदस्यों ने मकरसंक्रांति के अवसर पर वृस्पतिवार को गोरखपुर शहर के विभिन्न जगहों - खजांची चौराहा, विष्णु मंदिर असुरन चौक, धर्मशाला पुलिस चौकी, काली मंदिर, गोलघर पर नि:शुल्क कंबल व खिचड़ी वितरित किया।
जिसके मुख्य अतिथि के रूप में संस्था में सरंक्षक व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य हरिनाथ भाई ने कार्यक्रम का शुभारम्भ विष्णु मंदिर असुरन चौक पर किया तथा गरीब असहायओं को संस्था की तरफ से खिचड़ी व कंबल वितरित किए। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि ठंड से परेशान गरीब व असहायों को मदद करने से पुण्य प्राप्त होता है। अन्य लोगों को भी गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष/ मुख्य ट्रस्टी सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि संस्था समाज की भलाई के लिए कार्य करती है जिसका मकसद जरूरतमंदों की सेवा करना है। इसके लिए संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने ऐसे जरूरतमंद लोगों की तलाश की है जो वाकई इसके हकदार हैं। साथ ही समाधान वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव व "भिक्षाटन मुक्त भारत अभियान" अध्यक्ष रामशरण शरण मणि त्रिपाठी "मणि जी" ने कहा कि समाज के लिए कुछ करना सौभाग्य की बात है। समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है, समाज सेवा करने से आत्म संतुष्टि मिलती है। दीपमाला सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने आज जरूरतमंद गरीबों को कंबल वितरण कर उन्हें ठंड से तो राहत पहुंचाई ही है साथ में ही यह एक पुनीत कार्य है। आज इन्होंने आम जनमानस के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। एक अनुकरणीय कार्य है। उक्त अवसर पर रमन चौधरी, सत्यम शुक्ला, विनय यादव, राजकिशोर गौंड व सुगम सिंह सम्मिलित थें।
Thanks sir🙏🙏
ReplyDelete