Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज

बाराबंकी : एक ओर जहां एक-एक फिट जमीन के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं वहीं हरख ब्लॉक के गाल्हामऊ गांव निवासी अधिवक्ता कौशलपाल ¨सह के खेतों की हरियाली से सुशिक्षित समाज का निर्माण हो रहा है।
कौशलपाल ¨सह ने ग्रामीण परिवेश के शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जनपद इंटर कॉलेज हरख के नाम 24 बीघा जमीन दी थी। इसके अलावा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के भी भी जमीन दी। इन स्कूलों में पढ़ने वालों में आइएएस, पीसीएस, डॉक्टर व इंजीनियर भी शामिल हैं। कौशलपाल ¨सह के पुत्र हिमांशु दीपक ¨सह भी वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद लोगों को उनका हक दिलाने में मदद करते हैं।
वर्ष 1972 में जब ब्लॉक में बहुत कम स्कूल-कॉलेज थे तब हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग किनारे स्थित अपनी 24 बीघे जमीन जनपद इंटर कालेज हरख के नाम दान कर दी थी। 2008 में गाल्हामऊ गांव में जूनियर हाईस्कूल भवन बनवाने के लिए जमीन नहीं मिली तो अपनी दो बीघे जमीन दी।
हरख कॉलेज के नाम दान की गई जमीन के उन्नतिशील खेती की जा रही है। इस खेती से होने वाली आय को जरूरत मंद छात्रों की शिक्षा पर खर्च किया जाता है। इसी कॉलेज में पढ़कर गाल्हामऊ गांव निवासी जयपाल ¨सह आईएएस बने थे। सनद कुमार ¨सह ने पीसीएस की डिग्री हासिल की थी। हरगो¨वद ¨सह, अवधेश द्विवेदी, दृगराज ¨सह सहित अन्य लोग एलएलबी की डिग्री हासिल कर वकील बने। रामनरेश यादव को रेलवे में नौकरी मिली। योगदान के लिए कौशलपाल ¨सह को जनपद इंटर कालेज हरख की प्रबंध समिति में उपाध्यक्ष बनाया गया था। वर्तमान में यह कॉलेज की कार्यकारणी में सदस्य हैं। शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए वर्ष 1984 में सतरिख कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सलामी लेने के बाद इन्हें सम्मानित किया गया था।

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।