Skip to main content

शाहजहांपुर से ऊर्वेश सिंह की रिपोर्ट

शाहजहांपुर से उर्वेश सिंह की खास रिपोर्ट


* जिलाधिकारी ने तहसील पुवायाँ ब्लाक मे मेगा कैम्प मे पहुंचकर लाभार्थियों से ली जानकारी*

शाहजहांपुर के पुवायां तहसील ब्लाक में आयोजित ब्लाक स्तरीय मेगा कैम्प का आयोजन गुरुवार को किया गया।जिसमे वृद्धावस्था पेंशन,विकंलाग प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, आवास,शौचालय और स्वास्थ्य संबंधित स्टाल लगाकर शहरी-ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लाभार्थियों को फार्म वितरण कर उनके फार्म भरवाकर जमा करवाये गये। काफी तादाद संख्या में लोगों की भीड़ रही। अव्यवस्थाओ को देखकर डीएम ने सीएमओ आरपी रावत की लगाई क्लास मेगा कैम्प मे जैसे ही जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी पहुंचे तो उन्होंने वहां लगे स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर भीड़ देखकर वहां मौजूद सीएमओ की जमकर लताड़ लगाई। और डाक्टर के स्टाफ के बारे में जानकारी प्राप्त की कहा कि अगर डाक्टर जिले में नहीं है तो अन्य जनपद से डाक्टर बुला लेते। मेगा कैम्प मे दूर- दराज से आए लाभार्थियों की लम्बी लम्बी कतारे लगी रही। आए हुए लाभार्थियों के लिए बैठने की मुकम्मल व्यवस्था न होने से आए हुए लोगो को जमीन पर बैठकर समय बिताना पडा। किसी को उम्मीद दिखी तो कहीं किसी को ना उम्मीद दिखाई दी।कैम्प मे आए हुए लोगो मे बहुत से लोगों से बात करने पर पता चला कि कई बार आवेदन करने के बाद भी उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा।कुछ लोग कह रहे थे कि चुनाव के कारण हो सकता है कि लाभ मिल जाए। लेखपाल की अनुपस्थिति होने पर डीएम ने दिए निलम्बित करने के निर्देश मेगा कैम्प मे ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई कि लेखपाल जगदीश जोकि शराब के नशे मे रहता है। और वह जनता की समस्याओं को सुनने के लिए तहसील मुख्यालय में नही बैठता है। डीएम ने जब एसडीएम से जानकारी प्राप्त की लेखपाल कहाँ है तो पता चला कि लेखपाल मेगा कैम्प मे भी नहीं है।जिसके बाद डीएम ने तत्काल एसडीएम को लेखपाल को सस्पेंड करने के लिए निर्देश दिए। --इसके बाद  कान्हा आश्रय गौशाला जाकर निरीक्षण किया। और वहां कार्य मे शिथिलता बरतने वाले ठेकेदार पर कार्यवाही करने के ईओ को बोला और कहा कि 15 दिन के अंदर अगर कार्य पूरा नहीं किया जाता है तो री -टेंडर प्रक्रिया कर फिर से किसी अन्य को ठेका दिया जाए। पालिका द्वारा गौशाला की भूमि को खाली कराए जाने के बाद डीएम ने ईओ को निर्देश दिया कि जिन लोगों ने कब्जा किया था उन पर कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये।

Dlight news
गरीब की आबाज

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।