Skip to main content

Dk दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़ dlight न्यूज़ चैनल

#पुलिस के सारे इंतजाम ध्वस्त कर बीच शहर में सदर मोड़ से चंद कदम दूर कैबिनेट मोती सिंह के गांधी आवास के पास बेखौफ बदमाशों ने मार्बल व्यवसाई की गोली मारकर की हत्या...!!!

जिले में एक बार फिर बेखौफ हुए बदमाश। इस बार बदमाशों ने मार्बल व्यवसायी राजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर है। देर शाम लगभग 8बजे बेखौफ बदमाशों ने दुकान में  काउंटर पर मौजूद व्यवसायी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इस बेखौफ वारदात से क्षेत्र में फैली सनसनी फैल गई। सदर मोड़ से पुलिस लाईन जाने वाले मार्ग पर महामाया मार्बल के दुकानदार को मारी गयी गोली। गोली मारकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार। परिजनों ने राजेश को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षणोपरान्त राजेश को मृत घोषित कर दिया। मृत होने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। राजेश को गोली मारने और मृतक होने की सूचना से कुछ पल में जिला अस्पताल में व्यापारी और राजेश सिंह के शुभचिंतक पहुँचने लगे। राजेश सिंह तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर रहे। बड़े भाई अजित सिंह जो गनईडीह में ईंट भट्ठा और पट्टी से चिलबिला मार्ग पिपरी खालसा के पास सीमेंट ईंट का कारोबार करते हैं। सबसे छोटे भाई धर्मेन्द्र सिंह मार्बल और सीनेटरी की दुकान पर भाई राजेश सिंह के साथ बैठते हैं। तीनों भाईयों का बहुत ही सौम्य स्वभाव है। तीनों भाईयों में राजेश सबसे विनम्र और सरल रहे। एक बनिया से भी अधिक सहज थे,राजेश।

जिला अस्पताल परिसर में इसी बात को लेकर चर्चा होती रही कि राजेश तो इतने सरल और सीधे स्वभाव के थे कि कभी ग्राहकों एवं नौकरों से उनकी तू तू मैं मैं नहीं हुई। उनकी हत्या दुकान में घुसकर बेखौफ बदमाशो द्वारा करने से सभी व्यवसाई आश्चर्यचकित हैं। बहुत से व्यवसाई इतने नाराज हुए कि राजेश के परिजनों को लेकर पहले चौक घंटाघर NH को जाम करने पहुँचे तो आपस में सलाह हुई कि घटनास्थल सदर मोड़ के पास NH को जाम करने से जिला प्रशासन के पास जाम खुलवाने के सिवा कोई विकल्प न रहेगा। पुलिस अधीक्षक एस आनंद आज जिले के बाहर हैं फिर भी पुलिस मौके की नजाकत को भाँपते हुए भारी पुलिस बल जिला अस्पताल में पहुँच चुका था। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार का रो रो कर हुआ बुरा हाल है। घटना कोतवाली नगर इलाके के सदर बाजार की है। महामायामार्वल की दुकान कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के गाँधी आवास से चंद कदम दूर पर है। सदर मोड़ पर पुलिस की गश्त लगी रहती है और सदर मोड़ पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह का भी आवास है। इतना कुछ होते हुए भी बेखौफ बदमाशों ने बड़े आसानी के साथ बाईक से आए और दुकान में घुसकर राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह खबर लिखे जाने तक स्पष्ट न हो सकी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।