Skip to main content

Dk दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़ dlight न्यूज़ चैनल

प्रेस नोट
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ महोदय के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी महोदय के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे अपराध एवं अपराधियो पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर के मु0अ0सं0-07/19 धारा-147/148/149/302/201/34/506 भादंवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शुभम सिंह सुत विनोद सिंह नि0 जोगापुर थाना को0नगर प्रता0 स्थाई पता अमाव थाना मुँगरा बादशाहपुर जिला जौनपुर हाल पता जोगापुर थाना कोतवाली के अपने घर पर मौजूदगी की मुखबिर द्वारा सूचना पर अभियुक्त की गिरफ्तारी समय करीब 4.30 पर की गयी तथा अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया की टी0एन0सिंह के मकान में कुछ महीनों से रह रहा हूँ तथा इन्ही के साथ मैं रहने लगा था इनका जमीन का काम था काफी पैसा आता था मुझे भी दिया करते थे परन्तु चार लोंगो के बीच में मुझे बेइज्जत भी करते थे कभी चाय लाने को कहते थे तो कभी पानी पिलाने को कहते थे तथा शराब के नशे में भाभी को अक्सर मारा पीटा करते थे जो मुझे नागवार लगता था। एक दो बार मेरे ऊपर अपनी बन्दूक एवं रिवाल्वर से फायर कर दिये थे मै बाल-बाल बचा पत्नी को मारने पीटने पर मैने इनको कई बार मना किया परन्तु ये नही मानते थे मुझे लगा कि ये मेरे ऊपर शक करने लगे हैं। मजाक-2 में किसी दिन सही में गोली मार देंगे मुझे लगा कि यदि टी0एन0सिंह नही रहेंगे तो उनके सब कारोबार पर मेरा अधिकार हो जायेगा, तथा उनकी पत्नी भी काफी खूबसूरत हैं कोई और देखरेख करने वाला नही है इस लालच में मैने इनकी हत्या की योजना बना ली तथा दिनांक 01/01/19 को मैने उनसे कहा कि आज साल का पहला दिन है मैने एक महिला को बुलाया है तैयार रहियेगा तथा उसी रात्रि में समय करीब 11.00 बजे मै अपने कमरे से निकलकर टी0एन0 भैया को बाहर से आवाज दिया वे तुरन्त निकल आये तथा साथ में उनको लेकर नर्सिंग ट्रेनिंग सेन्टर के पास ले गया तो वहाँ कोई नही था उन्होने कहा कि जल्दी जाओ और बुलाकर लाओ मैने कहा कि ठीक है मै जाता हूँ तथा मैने उनसे उनकी रिवाल्वर ले ली ठण्ड होने के कारण उन्होने कहा कि मेरा स्वेटर तुम ले लो यह कहते हुये उन्होने स्वेटर उतारना शुरु किया इतने में मौका पाकर मैने उनके रिवाल्वर से कनपटी से सटाकर गोली मार दी तथा उनके सर को अपने टीशर्ट से लपेट दिया जिससे खून नीचे न गिरने पाये तथा उनको रेलवे की पटरी पर ले जाने लगा कि कोई ट्रेन आयेगी तो एक्सीडेंट मान लिया जायेगा परन्तु कच्ची मिट्टी होने के कारण तथा टी0एन0 का शरीर भारी होने के कारण ऊपर नही चढ़ पाया वही छोड़कर चला आया तथा रास्ते में खून से सना हुआ टीशर्ट मैने जला दिया ।तत्पश्चात शुभम सिंह की निशा देही पर आलाकत्ल रिवाल्वर /कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
शुभम सिंह सुत विनोद सिंह नि0 जोगापुर थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़।

बरामदगी –
1.एक अदद रिवाल्वर 32 बोर
2.एक अदद खोखा व एक अदद  जिन्दा कारतूस
3.अभियुक्त के टीशर्ट का जला हुआ अवशेष
अभियुक्त शुभम सिंह सुत विनोद सिंह उपरोक्त का आपराधिक इतिहास
क्र0सं0
मु0अ0सं0
धारा
थाना
जनपद

1.
0007/19
302/201 भादंवि
को0नगर
प्रतापगढ़

2.
0079/19
7/27 आर्म्स एक्ट
को0 नगर
प्रतापगढ़


गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 श्री रवीन्द्र श्रीवास्तव  थाना कोतवाली नगर प्रता0
2.कां0 अरविन्द दूबे  थाना कोतवाली नगर प्रता0
3. कां0 राजेन्द्र ओझा थाना कोतवाली नगर प्रता0
4. कां0 चालक भारत रत्न पाण्डेय थाना कोतवाली नगर प्रता0
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्बन्धित टीम को 5000 रु0 से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।