Skip to main content

Dk दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़ dlight न्यूज़ चैनल

न्यू एंजिल कालेज में छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी
--------------------
जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भु कुमार के निर्देश के क्रम में मतदाता साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के अन्तर्गत न्यू एंजिल इण्टर कालेज एवं एंजिल इण्टर कालेज में विद्यार्थियों को विधानसभा सदर के नोडल अधिकारी डा0 मोहम्मद अनीस द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ इस नारे के साथ दिलायी गयी कि प्रतापगढ़ में भरी उड़ान, शत-प्रतिशत करें मतदान, साथ ही साथ समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं/अन्य स्टाफ को निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया वीवीपैट एवं ईवीएम मशीन के बारे में विस्तार से बताया एवं आने वाले चुनावों में नैतिक मतदान करने हेतु अपने माता-पिता, रिश्तेदारों तथा पास-पड़ोस के मतदाताओं को नैतिक मतदान हेतु प्रेरित करने के लिये कहा। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक नोडल अधिकारी स्वीप के प्रतिनिधि डा0 विन्ध्याचल सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि मतदान हमें जाति, धर्म, मजहब एवं सम्प्रदाय से उठकर बिना किसी प्रलोभन के करना है। विद्यालय की प्रबन्धिका डा0 शाहिदा जी ने शत् प्रतिशत मतदान हेतु विद्यार्थियों का आवाहन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सोनी, रंजीत कुमार सहित समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।