Skip to main content

प्रतापगढ़ से धर्मेन्द्र कुमार दुबे की रिपोर्ट

प्रेस नोट
 पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को मिला ग्लोबल ग्रीनमैन एवार्ड-2019

भारत और नेपाल के बीच शांति एवं पर्यावरण सद्भावना को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश से गांधी शांति फाउंडेशन नेपाल द्वारा जनकपुर में आयोजित पर्यावरण कार्यशाला में गांधी शांति फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष इंजीनियर मनोज कुमार साह और वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनरेश राय ने उनके द्वारा विश्व स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु किये जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को ग्लोबल ग्रीनमैन-2019 से सम्मानित किया।इस मौके पर गांधी शांति फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष मनोज कुमार साह ने अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह के साथ ही सम्मान पत्र प्रदान किए। इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने मनोज कुमार साह को पर्यावरण सेना नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया।अपने संबोधन में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत और नेपाल एकजुट होकर पूरी दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।दोनों देशों के बीच शांति एवं पर्यावरण सद्भावना मजबूत होगी।इस मौके पर मनोज कुमार साह, शरद चंद साह,ज्ञानेंद्र मौर्य,नमन कुमार तिवारी,विजय कुमार तथा जय किशोर यादव सहित कई लोग मौजूद है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।