Skip to main content

प्रतापगढ़ से धर्मेन्द्र कुमार दुबे की रिपोर्ट

*केन्द्रीय राज्यमंत्री "स्वतंत्र प्रभार" संचार मंत्रालय,भारत सरकार,नई दिल्ली सहित सचिव,संचार मंत्रालय,डी जी,विजलेंस,CPMG लखनऊ,उ प्र एवं PMG इलाहाबाद से प्रतापगढ़ प्रधान डाकघर के SSPOव सीनियर पोस्ट मास्टर,दो डिप्टी पोस्टर सहित पटल प्रभारियों की मनमानी एवं लाईन में खड़े ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करने की हुई शिकायत...!!!*

*जनपद प्रतापगढ़ के हेड पोस्ट ऑफिस की दशा बद से बद्तर होती जा रही है। प्रधान डाकघर प्रतापगढ़ में सीनियर पोस्ट मास्टर श्रवण कुमार बुनकर जी कभी भी सीट पर उपलब्ध नहीं रहते। जिससे काउंटरों पर खूब मनमानी होती है। जब प्रधान डाकघर की ये दशा तो अन्य डाकघरों की स्थिति क्या होगी ? प्रतापगढ़ हेड पोस्ट ऑफिस में जमा और भुगतान का एक सिर्फ काउंटर बनाया गया है। आज इस काउंटर पर तैनात बाबू सुखलाल निर्धारित समय अपरान्ह 1:30 बजे लंच करने उठे तो काउंटर पर 2:18 पर लौटे। आने पर अंदर से दलालों का काम शुरू कर दिए। लाइन में खड़े हुए लोग जब इसका विरोध किये तो काउंटर का बाबू सुखलाल बोला कि यहाँ से भाग जाओ वरना पिट भी सकते हो ! प्रधान डाकघर में भुगतान और जमा की सिंगल विंडो समझ के परे है। उसी सिंगल विंडो पर एक लाईन पुरुष की तो दूसरी लाईन महिला की लगी रहती है l ऊपर से अंदर दलालों की लाईन अलग से। ऐसे में डाकघर में अपना खाता खोलने के बजाय लोग बंद करना बेहतर समझेंगे। डिजिटल इंडिया के युग में बैंको के कम्पटीशन के सामने प्रधान डाकघर की यही दशा रहेगी तो डाकघर विभाग को चिल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। प्रधान डाकघर की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जमा और भुगतान के सिर्फ काउंटर से ग्राहकों को भारी समस्या होती है। घंटों उसे लाईन में खड़ा होना होता है।  आपसे निवेदन है कि प्रतापगढ़ के प्रधान डाकघर में ब्याप्त समस्या को संज्ञान लेकर SSPO,सीनीयर पोस्ट मास्टर और डिप्टी पोस्ट मास्टरों एवं पटल प्रभारियों के ब्यवहार में बदलाव लाने एवं अन्दर दलाली पद्धति को समाप्त करने सहित पटल पर लाइन में खड़े ग्राहकों के साथ मितब्यतापूर्ण ब्यवहार करने के लिए निर्देशित करने की माँग की है...!!!*

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।