Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा की रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज बाराबंकी

समय सीमा में जारी किए जायें प्रमाणपत्र

बाराबंकी:- अयोध्या मंडल आयुक्त ने बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर का शीतकालीन निरीक्षण कर स्थानीय तहसील अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया। कहा, किन्ही कारणों से यदि वादकारी को न्याय मिलने में विलंब हो रहा हो तो वादी व प्रतिवादी दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई करें ताकि ज्यादा लंबे समय तक पक्षकारों को दौड़ने से छुटकारा मिल जाए।
जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी की उपस्थिति में रामनगर तहसील का शीतकालीन निरीक्षण कर अयोध्या मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने मौजूद अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने पूरी तहसील का करीब दो घंटे तक भ्रमण कर निरीक्षण किया। स्टाफ रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, नजारत के आदि के अभिलेख देखे। तहसील दिवस के मामलों में आय, जाति, निवास आदि प्रमाणपत्र का समय से निस्तारण का निर्देश दिया। आम आदमी और कृषक बीमा योजना की जानकारी की। पांच गांवों में चल रही चकबंदी की स्थिति की जानकारी की। अभिलेखागार में वस्तु का रखरखाव देखा। तहसीलदार के वाहन चालक के बिना सूचना के रहने पर कार्रवाई निर्देश दिए। एसडीएम न्यायालय पर गौरा निवासी कृष्णचंद्र बनाम अली अहमद के बाद तहसीलदार के न्यायालय पर राम झाला बनाम पाला निवासी विट्ठल का व नायब तहसीलदार न्यायालय पर मझौनी के शिवकिशोर बनाम खुदीचंद के पांच वर्ष से अधिक समय के लंबित वादों को शीघ्र निपटाने तथा बिजली बिल बकाया व 10 बड़े बकाएदारों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने जन प्रतिनिधियों, माननीयों के सदर्भित मामलों का समय से निस्तारण करके कृत कार्रवाई से उन्हें अवगत कराने की हिदायत भी दी।
उपजिलाधिकारी अभय कुमार पांडे, तहसीलदार सुरेश राय व नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।