Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज


बाराबंकी :-सड़क हादसों में बच्चे सहित 15 लोग घायल हो गए। इसमें से दस को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घायलों में एक वन दारोगा सहित अमेठी जिले के दस लोग शामिल हैं।
रामसनेहीघाट  कोतवाली अंतर्गत बडेला नारायणपुर के पास बुधवार को बाइक से ननिहाल अंदई गांव से प्रमोद कुमार अपनी पत्नी वंदना व अपने चार वर्षीय पुत्र तन्मय के साथ दरियाबाद के कुशभर गांव स्थित अपने घर को लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार आंनद कुमार निवासी महादेव पैकोलिया जिला बस्ती व सत्यम निवासी बजरिया कोतवाली सोनहा जिला बस्ती ने प्रमोद कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से वंदना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
त्रिवेदीगंज थाना लोनीकटरा क्षेत्र के त्रिवेदीगंज चौराहे पर बुधवार शाम एक स्कार्पियो कार ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक व कार से भिड़ गई। जिसमें कार सवार अमेठी के थाना जामो क्षेत्र के ग्राम पर्वतपुर निवासी एक ही परिवार के रामबहादुर ¨सह, इंद्रबहादुर ¨सह, राजेश कुमार ¨सह, अंजू ¨सह, शिवानी ¨सह घायल हो गये। जबकि, स्कार्पियो सवार कोतवाली हैदरगढ़ के भटखेरा वार्ड निवासी शिवाकान्त अवस्थी, महेंद्र प्रताप ¨सह, धनंजय अवस्थी, निशी अवस्थी के साथ बाइक सवार भिलवल क्षेत्र के वन दारोगा सोमनाथ यादव निवासी कटरा राजा हिम्मत ¨सह थाना व जिला अमेठी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।