Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

Big braking news

बाराबंकी :- उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर काशी, मथुरा, अयोध्या, देवा और महादेवा जैसे तीर्थ स्थल हैं वहीं मेरठ, बलिया, काकोरी जैसी वीरभूमि भी हैं। राष्ट्र गौरव के लिए 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा' जैसा उद्घोष देने वाले नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर हम सब उनको नमन करते हैं। यह बातें विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि नेशनल इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में बुधवार को व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिस प्रांत में हम रहते हैं उसकी संस्कृति और गौरव से परिचित कराने का यह कार्यक्रम एक अभिनव प्रयास है। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य, स्वामी विवेकानंद व सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण से किया। इसके पहले विपिन ¨सह राठौर ने अतिथियों का स्वागत किया। तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए। साईं पीजी कालेज द्वारा प्रस्तुत 'उठो जवान देश की वसुन्धरा पुकारती' भगत ¨सह राजगुरु और सुखदेव' नाटिका जैसे कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। आजाद इंटर कॉलेज, चंद्रदेव इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जीजीआइसी एवं सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दीं। संचालन एनआइसी के प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया। डॉ. समर ¨सह, विनोद कुमार मिश्र, अरुण कुमार ¨सह, डॉ. आरके गिरी, बार अध्यक्ष गिरीश चंद्र वर्मा, हरिशंकर वर्मा, शिव कुमार तिवारी, अनिल शर्मा, पप्पू जोशी ,डॉ. विश्वनाथ मिश्र, अधिवक्ता हरनाम ¨सह, योगेन्द्र ¨सह बल्लू, राजीव नयन तिवारी, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार शुक्ल, दिनेश चंद्र पांडेय, समाज सेवी इंद्र कुमार जैन, बाल गो¨वद नाग, डॉ. अंजू चंद्र, प्रांशु जैन, सुधीर कुमार मिश्र सहित 121 विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।