Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज

बाराबंकी :- भाजपा के विधायक और पूर्व विधायक ने हैदरगढ़ चीनी मिल का घेराव कर प्रबंधक को हटाए जाने की मांग की है। घेराव के दौरान किसान और भाजपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया। लिखित आश्वासन न मिलने से भाजपाइयों ने धरना समाप्त कर दिया है। धरना के दौरान अफसर और पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
भाजपा के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने क्षेत्रीय किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को पोखरा स्थित चीनी मिल का घेराव कर धरना दिया। एसडीएम हैदरगढ़ एसपी ¨सह, जिला गन्ना अधिकारी हेमेंद्र प्रताप ¨सह ने शाम चार बजे धरना स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित, क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ रावत ने लिखित आश्वासन मांगा। इसमें मिल का प्रदूषित पानी मिल से बाहर चिलुला ड्रेन में न निकाले जाने, मिल द्वारा गन्ने का अवशेष (खोई) निस्तारित का इंतजाम किए जाने, 50 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी दिए जाने, मिल प्रबंधक बीके यादव को हटाए जाने सहित विभिन्न मांगें शामिल थीं। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया है। चेयरमैन पति पंकज दीक्षित, विजय प्रताप ¨सह, ¨पटू, स्कंद तिवारी, रामचंद्र ¨सह, शिव कुमार चतुर्वेदी, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप दीक्षित, जय प्रकाश पाठक, सौरभ मिश्रा, अखिलेश पांडे, संत कुमार शुक्ला मौजूद रहे। मिल प्रबंधन का कहना है कि लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं, गन्ने का बकाया नहीं है।

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।