Skip to main content

बिहार कटिहार से पप्पू पोदार की रिपोर्ट

बलरामपुर:  (कटिहार)

         बलरामपुर प्रखंड के महिशाल पंचायत के अंतर्गत कौआ टोली गॉव में मुस्कान फाउंडेशन कटिहार एवं राजवंशी(सुरजापुरी)भाषा सेवा परिषद  के द्वारा इस कपकपाती ठंड को देखते हुए दिव्यांग, असहाय,वृद्ध जैसे लाचार लोगो के बीच 50 कंम्बल वितरण किया गया।

           मुस्कान फाउंडेशन के संयोजक दीपक कुमार पोद्दार ने कहा कि संस्थान पिछले कई चरणों मे ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर शिविर के माध्यम से गरीव असहाय के बीच कंम्बल वितरण करते आ रहे हैं।

          राजवंशी (सुरजापुरी)भाषा सेवा परिषद के सचिव जगन्नाथ दास ने बताया  कि इस शिविर में कौआ टोली, महिशाल,हल्दीबाड़ी,बघार,कमात,हासंदीबाड़ी, कानसोई,सुखनापोखर से आए ग्रामीनो ने इस शिविर का लाभ लिया साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि  संस्थान ने जो हमारे पीड़ित ग्रामीणों के बीच इस ठण्ड से बचाव हेतु 50कम्बलों का जो वितरण किए हैं काफी प्रशंसनीय हैं जिससे हमारे ग्रामीण काफी खुश हैं।

             नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने भी इस मानव सेवा के कार्यो में आगे आए राजवंशी भाषा सेवा (सुरजापुरी)परिषद एवं मुस्कान फाउंडेशन कटिहार के सदस्यों की भरपूर प्रसंशा की।

          इस कार्यक्रम में राजवंशी भाषा सेवा परिषद के अध्यक्ष वसंत कुमार दास, प्रणव कुमार दास,सुभाष चंद्र दास, राजेश चन्द्र दास,मुक्तिनाथ दास, प्रणति देवी नित्यानंद ठाकुर के साथ साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।