Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

अभी अभी रात का ताजा समाचार (क्राइम रिपोर्ट)

बाराबंकी : -आग से संबंधित तीन जगहों पर हुई घटनाओं में दो की मौत हो गई। घर जल गया और हाईटेंशन लाइन में बिजली गिरने से घरों के उपकरण फुंक गए। यह घटनाएं विशुनपुर, त्रिवेदीगंज और ¨नदूरा क्षेत्र में हुईं।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर निवासी महेंद्र कुमार की पत्नी पूनम 14 जनवरी को संदिग्ध अवस्था में झुलस गई थी। ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। शनिवार को महिला की मौत हो गई। महिला के पिता जैदपुर के जयचंदपुर निवासी गुरुचरन ने थाने में तहरीर देकर जिंदा जलाकर हत्या करने की तहरीर दी है।
विशुनपुर : विशुनपुर के पूर्वी बस्ती निवासी भल्लू (20) पुत्र दस्तगीर शनिवार को अपने घर पर अकेला था। उसके पिता और मां काम से बाहर गए थे। शनिवार की दोपहर मुहल्ले के कुछ लोगों ने उसके घर से धुंआ निकलते देखा। मुहल्ले वाले जब पास गए तो बाहर का दरवाजा अंदर से बंद था। थाना प्रभारी विवेक ¨सह और सिपाहियों ने उसकी दीवार तोड़कर किसी तरह उसे बाहर निकाला। बचाव किए जाने तक भल्लू काफी झुलस चुका था। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से सीएचसी देवा और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। उसने रविवार को दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। त्रिवेदीगंज : शुक्रवार रात देवापुर मजरे शिवनाम गांव में बरसात के बीच कड़की आसमानी बिजली से गांव जाने वाली हाईटेंशन लाइन में करंट दौड़ गया। इसमें ¨पटू, हरिचंद्र, विवेक वर्मा, जगदेव, अजय आदि के घरों में लगे बिजली के उपकरण खराब हो गए।
¨नदूरा : कुर्सी क्षेत्र के हेमापुरवा गांव निवासी रामकुमार रावत के घर में शनिवार रात आग लग गई। करीब 10 बजे रास्ते से निकले लोगों ने आग की लपटें देखकर शोरगुल मचाया। किसी तरह किसान और उसके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक मकान में रखी 25 हजार की नकदी और अन्य सामान जल गया।

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।